Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • टीएचडीसी-पुनर्वास विभाग के खिलाफ की नारेबाजी
  • टिहरी

टीएचडीसी-पुनर्वास विभाग के खिलाफ की नारेबाजी

RNS INDIA NEWS 19/09/2022
rns featured image new

नई टिहरी। बांध प्रभावित तिवाड़ और मरोड़ा गांव के ग्रामीणों का भूमि के बदले भूमि की मांग को लेकर सामूहिक धरना-प्रदर्शन झील किनारे 14 वें दिन भी जारी रहा। धरने को 14वें दिन प्रतापनगर के ब्लाक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला सहित बोट यूनियन ने अपना समर्थन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी एक सूत्रीय मांग को शीघ्र पूरा किया जाए। इस मौके पर ग्रामीणों ने टीएचडीसी और पुनर्वास विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। सोमवार को मरोड़ा और तिवाड़ गांव के ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन के दौरान पुनर्वास विभाग और टीएचडीसी के खिलाफ रोष जाहिर किया। ग्रामीणों ने कहा कि जो उनकी भूमि बांध के कारण जलमग्न हुई है, उसके बदले में उन्हें पुर्नवास नीति के तहत भूमि दी जाए। कहा कि उनकी मांग को टालकर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। 2004 में टिहरी जलाशय बनने से कोटी गाड नामे तोक में ग्रामीणों की 200 नाली भूमि डूबी है। 50 प्रतिशत से कम प्रभावित होने के कारण विस्थापन नहीं हुआ, लेकिन डूबी भूमि के बदले भूमि देने का प्रावधान पुर्नवास नीति में है, जिस पर अमल नहीं किया जा रहा है। मुआवजा एसएलओ में जमा है। जिसे लेने को ग्रामीण सहमत नहीं हैं। ग्रामीण भूमि के बदले भूमि की मांग कर रहे हैं। प्रमुख प्रदीप चंद रमोला ने ग्रामीणों की मांग को जायज बताते हुए सरकार से मांग पूरी करने की मांग की। धरना-प्रदर्शन करने वालों में कुलदीप पंवार, बालम सिंह, दिनेश पंवार, साब सिंह, नरेंद्र सिंह रावत, गुलाब सिंह पंवार, जसपाल नेगी, सुंदर सिंह रावत, मगन सिंह, शूरवीर सिंह, सोबनी देवी, प्रमिला देवी, सुमन पंवार, उषा पंवार, पुष्पा देवी, मंजू देवी, सुमित्रा देवी, जगदेई देवी, दीप, लक्ष्मी, कौरी देवी सहित दर्जनों शामिल रहे। धरने को समर्थन देने वाले बोट यूनियन के लोगों में बीरेंद्र नेगी, अनुज उनियाल, मालिगा, बीजू, संजय, मनवीर, नवीन साही, पवन, प्रदीप, मनोज रावत, सचिन आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन
Next: शादी का झांसा देकर रिटायर अफसर की बेटी से 14 लाख रुपये ठगे

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.