Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मानसिक रूप से परेशान चिकित्सक ने नहर में कूदकर की आत्महत्या
  • देहरादून

मानसिक रूप से परेशान चिकित्सक ने नहर में कूदकर की आत्महत्या

RNS INDIA NEWS 18/09/2022
22 (18)

विकासनगर। पछुवादून के चिकित्सक डॉ. हंसराज अरोड़ा ने शक्ति नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। ढकरानी पावर हाउस के इंटैक से चिकित्सक का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। डॉ. अरोडा की मौत से पछुवादून से लेकर जौनसार बावर क्षेत्र में शोक की लहर है। विकासनगर में निजी क्लीनिक संचालक और फिजिशियन डॉ. हंसराज अरोड़ा (72) वर्ष पुत्र वीरभान निवासी विकासनगर काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थे। बताया गया है कि शनिवार रात को डा. हंसराज करीब साढ़े दस बजे रात को घर से निकले थे। डॉ. अरोड़ा ने रात करीब साढ़े बारह बजे शक्ति नहर में कूदकर आत्महत्या कर दी। रात से ही परिजन डॉ. अरोड़ा को तलाशते रहे। लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। रविवार सुबह से ही एसडीआरएफ, जल पुलिस और कोतवाली पुलिस की टीम डॉ. अरोड़ा को शक्ति नहर में तलाशती रही। जहां डॉ. अरोड़ा का शव ढकरानी पावर हाउस के इंटैक पर मिला। शव मिलने के बाद पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई की। परिजनों के अनुरोध पर जिलाधिकारी से अनुमति मिलने पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया। डॉ. अरोड़ा के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें डॉ. अरोड़ा ने कहा कि वे अपनी मौत के लिए खुद जिम्मेदार हैं। काफी समय से वह बीमार होने से परेशान थे। जिस कारण उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। पत्र में लिखा कि उनकी आत्महत्या के लिए कोई दोषी नहीं है। विकासनगर कोतवाली निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट ने डॉ. अरोड़ा की आत्महत्या की पुष्टि की। कहा कि चिकित्सक के पास मिले सुसाइड नोट में बीमारी से परेशान होकर ही आत्महत्या करने की बात लिखी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जौनसार के थेचकू दास और प्रेमदास को मिला लोक वाद्य यंत्र सम्मान
Next: मनसा देवी में कच्ची शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.