Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • झारखंड
  • रेलिंग तोडक़र पुल से नीचे गिरी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार; 6 लोगों की मौत
  • झारखंड

रेलिंग तोडक़र पुल से नीचे गिरी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार; 6 लोगों की मौत

RNS INDIA NEWS 17/09/2022
rns featured image new

हजारीबाग (आरएनएस)।  झारखंड में दर्दनाक सडक़ हादसा हुआ जिसमें यात्री बस पुल के रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। जिसमें 6 लोगों की मौत होने की सूचना है। मृतकों में चार पुरुष और दो महिलाएं हैं। जबकि इस हादसे में 46 यात्री घायल भी हुए हैं। यह हादसा झारखंड के हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र स्थित टाटीझरिया के पास की है। हजारीबाग के टाटीझरिया सिवाने नदी पुल के पास तीव्र मोड़ पर बस अनियंत्रित हो गई और नदी में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बेहतर इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। बता दें, दुर्घटनाग्रस्त हुई बस में सवार सिख समुदाय के लोग रांची के गुरुद्वारा में अरदास कीर्तन में शामिल होने आ रहे थे। बस में सवार सभी 52 लोग सिख समुदाय के ही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गिरिडीह से रांची जा रही बस हजारीबाग के टाटीझरिया के सिवाने नदी के पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में अब तक कुल छह लोगों की मौत हुई है। वहीं दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस बस हादसे में गंभीर रूप से घायलों को शेख बिहारी अस्पताल हजारीबाग रेफर किया जा रहा है। वहीं बस में फंसे लोगों को निकालने के लिए गैस कटर मशीन का इस्तेमाल किया गया। मरने वाले छह लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के थानों को फोर्स को भी मौके पर बुला लिया गया। जानकारी होने पर पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बारिश से पौड़ी जिले के 46 मोटरमार्गों पर यातायात रहा ठप
Next: भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करें युवा, अब नहीं होगी कोई धांधली : सीएम

Related Post

rns featured image new
  • झारखंड

हिमंता बिस्वा सरमा ने की चंपई सोरेन से मुलाकात, असम आने का दिया निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 31/08/2024 0
rns featured image new
  • झारखंड
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

6 साल की बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बरी, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई थी फांसी की सजा

RNS INDIA NEWS 03/07/2024 0
rns featured image new
  • झारखंड
  • राष्ट्रीय

हाईकोर्ट से हेमंत सोरेन को झटका, बजट सत्र में भाग लेने की नहीं मिली अनुमति

RNS INDIA NEWS 28/02/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • यातायात नियमों के पालन से ही सड़कें होंगी सुरक्षित
  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृतिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
  • रानीखेत में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.