Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • झारखंड
  • सीएम सोरेन की बढ़ेगी मुश्किलें! ईडी ने पंकज मिश्रा समेत तीन लोगों के खिलाफ खिलाफ चार्जशीट दायर
  • झारखंड

सीएम सोरेन की बढ़ेगी मुश्किलें! ईडी ने पंकज मिश्रा समेत तीन लोगों के खिलाफ खिलाफ चार्जशीट दायर

RNS INDIA NEWS 18/09/2022
rns featured image new

रांची (आरएनएस)। अवैध खनन और टेंडर मैनेज करने से जुड़े 100 करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, सत्ता के गलियारों के करीबी प्रेम प्रकाश और बच्चू यादव के खिलाफ शुक्रवार को ईडी ने चार्जशीट दाखिल की। ईडी की तरफ से विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में 5 हजार पन्नो में चार्जशीट दर्ज की गई है।
बता दें कि मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा की गिरफ्तारी के सातवें दिन चार्जशीट दाखिल की गई है। पंकज मिश्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। जानकारी के अनुसार, चार्जशीट में स्पष्ट हो गया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा का अवैध खनन से जुडे मामले में मुख्य आरोपियों में शामिल बाहुबली बच्चू यादव, और बाहुबली दाहू यादव से संबंध रहा है। पंकज मिश्रा ने इन आरोपियों के साथ मिलकर अवैध खनन कर करोड़ों रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग की है।

पिछले दिनों ईडी की छापेमारी में प्रेम प्रकाश के घर से दो एके-47 हथियार और कारतूस बरामद किया गया था, हालांकि बाद में पुलिस ने कहा कि हमारे सुरक्षा बल के जवान है। सत्ता के गलियारों में धाक रखने वाले प्रेम प्रकाश पर अवैध खनन से अर्जित करोड़ों रुपए को मनी लॉन्ड्रिंग के लिए वसूली एजेंट की भूमिका निभाने का आरोप है। चार्जशीट में सामने आया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के इशारे पर आरोपियों के द्वारा साहेबगंज में अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा था, उन्हीं के इशारे पर झारखंड के साहेबगंज जिले के इलाके में गंगा किनारे चलने वाले जहाज का टेंडर मैनेज करना और सरकारी अधिकारियों को डराने का काम करता रहा है। सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को डराने-धमकाने के बाद उस क्षेत्र के सभी टेंडर संबंधित कार्य और उस इलाके में अपना वर्चस्व कायम करने का काम आरोपी बच्चू यादव करता रहा है।
बता दें कि साहेबगंज झारखंड राज्य का एक बेहद महत्वपूर्ण लोकेशन है, क्योंकि इस जिले में केन्द्र सरकार के कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का काम चल रहा है। पूरे इलाके में डर और खौफ का माहौल बनाकर दाहू यादव और बच्चू यादव द्वारा अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिग जैसे मामलों को अंजाम दिया जाता था। आरोपी बच्चू यादव साहेबगंज इलाके का रहने वाला है। पिछले कई साल से हो रहे अवैध खनन से जुड़े मामले में इसकी काफी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इन लोगों के लिए घातक साबित हो सकता हैं चुकंदर का सेवन, समझदारी से लें काम
Next: माँ की पीठ से बच्ची को खींच ले गया गुलदार

Related Post

rns featured image new
  • झारखंड

हिमंता बिस्वा सरमा ने की चंपई सोरेन से मुलाकात, असम आने का दिया निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 31/08/2024 0
rns featured image new
  • झारखंड
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

6 साल की बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बरी, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई थी फांसी की सजा

RNS INDIA NEWS 03/07/2024 0
rns featured image new
  • झारखंड
  • राष्ट्रीय

हाईकोर्ट से हेमंत सोरेन को झटका, बजट सत्र में भाग लेने की नहीं मिली अनुमति

RNS INDIA NEWS 28/02/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • यातायात नियमों के पालन से ही सड़कें होंगी सुरक्षित
  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृतिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
  • रानीखेत में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.