Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली के आप विधायक अमानतुल्ला खान का सहयोगी गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

दिल्ली के आप विधायक अमानतुल्ला खान का सहयोगी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/09/2022
default featured image

नयी दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली पुलिस ने भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) की छापेमारी में 12 लाख रुपये की नकदी और हथियार बरामद होने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्ला खान के करीबी सहयोगी हामिद अली को गिरफ्तार किया है।
अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एसीबी ने शुक्रवार को दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्ती में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में चार परिसरों पर छापेमारी की थी और इसके अध्यक्ष खान को गिरफ्तार कर लिया था। एसीबी ने जिन जगहों पर छापेमारी की थी उनमें अली की संपत्ति भी शामिल थी। अधिकारियों के अनुसार, उन्होंने अली के परिसर से बिना लाइसेंस वाला एक हथियार, 12 लाख रुपये की नकदी और कुछ कारतूस बरामद किए। जामिया नगर निवासी अली को दक्षिण पूर्वी जिला पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने शुक्रवार को कहा था कि एसीबी की छापेमारी के बाद तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं जिनमें से एक मामला अली (54) के खिलाफ दर्ज किया गया है जो बिना लाइसेंस वाला हथियार और कुछ कारतूस बरामद होने के संबंध में दर्ज किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरा मामला शस्त्र अधिनियम के तहत जोगाबाई एक्सटेंशन निवासी कौशर इमाम सिद्दीकी के खिलाफ दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा कि सिद्दीकी के परिसर से एक देशी पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद हुए थे। उन्होंने कहा कि उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। छापेमारी के दौरान एसीबी ने कुल 24 लाख रुपये नकद और बिना लाइसेंस वाले दो हथियार जब्त किए थे। इससे पहले, एसीबी ने दिल्ली वक्फ बोर्ड के कामकाज में कथित वित्तीय हेराफेरी और अन्य अनियमितताओं से संबंधित एक मामले में खान को तलब किया था। बोर्ड में कथित गड़बड़ी के संबंध में पहले भी प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। इस प्राथमिकी के अनुसार, खान ने सभी मानदंडों और सरकारी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए 32 लोगों को अवैध रूप से भर्ती किया और भ्रष्ट एवं पक्षपातपूर्ण गतिविधियों में शामिल रहे। एसीबी ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा था कि वक्फ बोर्ड के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष ने खान के खिलाफ बयान दिया था और अवैध भर्ती के खिलाफ एक ज्ञापन भी जारी किया था। एजेंसी ने आरोप लगाया कि एसीबी की टीम जैसे ही खान को गिरफ्तार करने के लिए उनके आवास पर पहुंची, उनके रिश्तेदारों और परिचितों ने उस पर हमला कर दिया। तीसरा मामला एसीबी अधिकारियों के कामकाज में बाधा डालने से संबंधित है। पुलिस ने कहा कि इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
००

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हावड़ा-भुवनेश्वर जन शताब्दी पटरी से उतरी, बड़ा हादसा टला
Next: केशव प्रसाद मौर्य के काफिले को काला झंडा दिखाने वाला गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.