Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लापरवाही: बैंक से गायब चेक का भुगतान दूसरे बैंक से
  • देहरादून

लापरवाही: बैंक से गायब चेक का भुगतान दूसरे बैंक से

RNS INDIA NEWS 17/09/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक की लापरवाही सामने आयी है। बैंक से गायब तीन लाख रुपये के चेक का भुगतान दूसरे बैंक से हो गया। मामले में चेक जमा करने वाले ग्राहक ने बैंक में जमकर हंगामा किया। बाद में बैंक प्रबंधन ने हंगामा कर रहे ग्राहक को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। शनिवार को देहरादून रोड स्थित पीएनबी की शाखा में हंगामा कर रहे बबलू कुमार सैनी निवासी शिवाजीनगर, ऋषिकेश ने बताया कि वे कैटरिंग का कार्य करते हैं। पीएनबी में उनका खाता है। इसमें 13 सितंबर को उन्होंने एक पार्टी की ओर से दिया गया 3 लाख रुपये का एक चेक बैंक में जमा किया था। 15 सितंबर तक भी चेक क्लीयर नहीं होने पर 16 सितंबर को बैंक पहुंच कर जानकारी ली तो होश उड़ गए। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि चेक गायब हो गया है, इसके चलते भुगतान नहीं हो सका है। बैंक अधिकारी ने एक दिन का समय मांगा। बकौल बबलू सैनी शनिवार को बैंक पहुंचे तो शाखा प्रबंधक नहीं मिले और बैंक कर्मियों का रवैया भी ठीक नहीं होने पर उन्हें गुस्सा आ गया। पीड़ित बबलू सैनी ने बताया कि जिस पार्टी ने चेक दिया था उससे जानकारी जुटाई तो पता चला कि चेक से भुगतान हो गया है। पीएनबी के कार्यवाहक शाखा प्रबंधक संजीव अरोड़ा ने बताया कि मामले से बैंक के उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जांच की जा रही है। जल्द समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। ग्राहक को आश्वासन दे दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शराब की दुकान पर ओवर रेटिंग के खिलाफ ग्रामीणों का हंगामा
Next: राशिफल 18 सितम्बर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.