Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सात दशक बाद…चीतों का भारत में आगमन, कुनो राष्ट्रीय उद्यान बना नया बसेरा
  • राष्ट्रीय

सात दशक बाद…चीतों का भारत में आगमन, कुनो राष्ट्रीय उद्यान बना नया बसेरा

RNS INDIA NEWS 17/09/2022
185217092022073032cita

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन पर बने एतिहासिक क्षण के गवाह

ग्वालियर (आरएनएस)। भारत में चीतों को विलुप्त घोषित किए जाने के सात दशक बाद उन्हें देश में फिर से बसाने की परियोजना के तहत नामीबिया से लाए गए आठ चीते शनिवार को भारत में अपने नए बसरे कुनो राष्ट्रीय उद्यान पहुंच गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं, ने मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में बनाए गए विशेष बाड़ों में पूर्वाह्न सुबह करीब 11.30 बजे चीतों को छोड़ा।
मालवाहक बोइंग विमान से सुबह 7.47 बजे ग्वालियर एयरबेस पर उतरने के बाद वायु सेना के दो हेलीकॉप्टरों से इन चीतों को केएनपी के पास पालपुर ले जाया गया। एक वायरल वीडियो में चीतों के बक्सों ग्वालियर हवाई अड्डे पर बोइंग विमान से उतारते और फिर हेलीकॉप्टरों में स्थानांतरित करते हुए देखा गया। मालवाहक बोइंग विमान ने शुक्रवार रात को नामीबिया से उड़ान भरी थी और लगभग 10 घंटे की लगातार यात्रा के दौरान चीतों को लकड़ी के बने विशेष पिंजरों में पहले ग्वालियर फिर यहां लाया गया।
नामीबिया से उड़ान भरने से पहले दुनिया में जमीन पर सबसे तेज दौडऩे वाले वन्यजीव को एक ‘ट्रैंक्विलाइजऱ दिया गया जिसका असर तीन से पांच दिनों तक रहता है। भारत में चीतों को विलुप्त घोषित किए जाने के सात दशक बाद इस प्रजाति को देश में फिर से बसाने की परियोजना के तहत नामीबिया से आठ चीतों को लेकर विशेष मालवाहक विमान शनिवार सुबह ग्वालियर के हवाई अड्डे पर उतरा था। इसके बाद इन्हें 20 से 25 मिनट की यात्रा के बाद 165 किलोमीटर दूर हेलीकॉप्टर से पालपुर फिर कुनो लाया गया। एक अधिकारी ने कहा कि यात्रा के दौरान चीते बिना भोजन के रहे और उन्हें बाड़े में छोड़े जाने के बाद खाने के लिए दिया गया। राष्ट्रीय उद्यान में एक मंच स्थापित किया गया जिसके नीचे चीतों को विशेष पिंजरे में रखा गया और शनिवार को 72 वर्ष के हो चुके मोदी ने लीवर चलाकर चीतों को बाड़े में छोड़ दिया, जो धीरे धीरे बाहर आते दिखे। इस मौके पर मोदी अपने कैमरे से चीतों की तस्वीरें लेते हुए भी दिखाई दिए।
कुनो राष्ट्रीय उद्यान विंध्याचल पहाडिय़ों के उत्तरी किनारे पर स्थित है और 344 वर्ग किलोमीटर इलाके में फैला हुआ है। अधिकारियों ने भारी बारिश, खराब मौसम और कुछ सड़कें अवरुद्ध होने के बावजूद कुनो में चीतों को अपने नए बसेरे में छोडऩे के मोदी के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी की। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम से दो दिन पहले मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल इलाके में भारी बारिश हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंग्रेजी शराब और एक लाख की नकदी के साथ दो गिरफ्तार
Next: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में कट्टरपंथी मौलवी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.