Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • मलबा और बोल्डर आने से पूर्णागिरि मार्ग पर 17 घंटे आवागमन रहा बाधित
  • चम्पावत

मलबा और बोल्डर आने से पूर्णागिरि मार्ग पर 17 घंटे आवागमन रहा बाधित

RNS INDIA NEWS 16/09/2022
rns featured image new

चम्पावत। भारी बारिश के बीच पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में चट्टान दरक गई। भारी मात्रा में मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर सड़क पर गिर गए। इससे पूर्णागिरि मार्ग पर यातायात 17 घंटे तक ठप रहा। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सड़क खुल सकी। जानकारी के मुताबिक देर रात भारी बारिश के बीच हनुमान चट्टी के पास चट्टान दरक गई। भारी मात्रा में हुए लैंडस्लाइड से बड़े पत्थर सड़क पर आ गए। पिछले साल अक्टूबर में आई आपदा के दौरान भी इसी क्षेत्र के आसपास विशालकाय पत्थर सड़क पर गिर गया था। जो कि अभी नहीं हटाया जा सका है। हालांकि वहां पर वैकल्पिक सड़क बनाई गई थी। बीती गुरुवार शाम भी यहां पर भूस्खलन हो गया। जिस कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि लोनिवि को सड़क बंद होने की सूचना दे दी गई थी। जेसीबी मशीन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाया जा सका। हालांकि पुजारियों के अलावा यहां पर फिलहाल अन्य लोग कम आवाजाही कर रहे हैं। क्योंकि बीते दिन प्रशासन ने पूर्णागिरि दर्शन पर 19 सितंबर तक रोक लगाई हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी के जन्म दिवस पर किया संकल्प मैराथन दौड़ का आयोजन
Next: संकल्प दिवस के रूप में मनाया सीएम धामी का जन्मदिवस

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • सफाई कर्मचारियों ने किया शाम की पाली का बहिष्कार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.