Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मौसम पूर्वानुमान : 16 और 17 सितम्बर को तीन तरह के अलर्ट एक साथ जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मौसम पूर्वानुमान : 16 और 17 सितम्बर को तीन तरह के अलर्ट एक साथ जारी

RNS INDIA NEWS 15/09/2022
rns featured image new

देहरादून। मौसम विभाग ने शुक्रवार व शनिवार के लिए गढ़वाल व कुमाऊं के पर्वतीय जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी व रुद्रप्रयाग जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना को लेकर यलो अलर्ट है। बिजली गिरने व चमकने को लेकर भी कहीं कहीं ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार व शनिवार को तीन तरह के अलर्ट एक साथ जारी किए गए हैं। पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश व कहीं कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। 18 व 19 को भी पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट रखा गया है। अगले दो दिन राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश व अत्यंत भारी बारिश, आकाशीय बिजली को लेकर लोगों से सतर्कता बरतने को कहा गया है। संवेदनशील इलाकों में मध्यम भूस्खलन, चट्टान गिरने के कारण कुछ जगहों में सड़कों, राजमार्गों में अवरोध, कटाव, नदी, नालों के जल स्तर में उल्लेखनीय वृद्धि, कहीं कहीं बिजली गिरने से जान मान की हानि होने की आशंका जताई है।
बारिश की चेतावनी के बाद नदी नालों के समीप रहने वालों को सतर्क रहने, आपदा राहत, बचाव टीमों को तैयार रहने की सलाह दी गई है। मौसम निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय स्थिति में है। गुरुवार को प्रदेश में तकरीबन सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन
Next: चीन पर प्रतिबंध लगाएगा अमेरिका, ताइवान का फिर किया समर्थन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.