Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू : एसआई भर्ती घोटाले में सीबीआई का एक्शन, पुलिस-डीएसपी-सीआरपीएफ के ऑफिस समेत 33 जगहों पर मारी रेड
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

जम्मू : एसआई भर्ती घोटाले में सीबीआई का एक्शन, पुलिस-डीएसपी-सीआरपीएफ के ऑफिस समेत 33 जगहों पर मारी रेड

RNS INDIA NEWS 14/09/2022
rns featured image new

जम्मू (आरएनएस)। सीबीआई जम्मू-कश्मीर के एसआई भर्ती घोटाले के सिलसिले में मंगलवार को कुल 33 जगहों पर तलाशी ले रही है। यह तलाशी जम्मू, श्रीनगर, हरियाणा के जिलों, गांधीनगर, गाजियाबाद, बेंगलुरु और दिल्ली समेत दूसरे स्थानों पर जारी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, डीएसपी और सीआरपीएफ के अधिकारियों के परिसरों पर भी रेड पड़ी है।
अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) के पूर्व अध्यक्ष खालिद जहांगीर के ठिकानों पर भी छापेमारी हो रही है। उन्होंने बताया कि जेकेएसएसबी के परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार के ठिकानों पर भी छापे मारे जा रहे हैं। सीबीआई की ओर से इस मामले में यह दूसरे राउंड की छापेमारी है।

बता दें कि सीबीआई ने 5 अगस्त को शिकायत दर्ज करने के बाद बताया था कि जांच एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन की अपील पर 33 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब-इंस्पेक्टर्स के पदों के लिए लिखित परीक्षा में अनियमितताओं के आरोप हैं। यह एग्जाम जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड  की ओर से 27.03.2022 को कराया गया था।
इस साल 4 जून को परीक्षा के नतीजे घोषित किए गए थे, जिसके बाद इसमें गड़बड़ी के आरोप सामने आए थे। जांच एजेंसी ने कहा था कि जेकेएसएसबी ने बेंगलुरु की एक निजी कंपनी को प्रश्न पत्र की आउटसोर्सिंग में नियमों का उल्लंघन किया है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आरोपों की जांच के लिए एक समिति का गठन किया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूक्रेन ने 6,000 वर्ग किलोमीटर भूभाग को फिर अपने नियंत्रण में लिया : जेलेंस्की
Next: गोवा के ‘जेन नेक्स्ट डेमोक्रेसी नेटवर्क’ कार्यक्रम में शामिल होंगे 6 देशों के प्रतिनिधि

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.