Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: बाइक को डम्पर ने मारी टक्कर, बच्चे की मौत
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: बाइक को डम्पर ने मारी टक्कर, बच्चे की मौत

RNS INDIA NEWS 13/09/2022
default featured image

अल्मोड़ा। आज सुबह पाण्डेखोला अल्मोड़ा में सड़क दुर्घटना में बच्चे की मौत हो गयी। बच्चा अपने पिता के साथ बाइक पर स्कूल को जा रहा था जहाँ पीछे से तेज़ गति से आ रहे डम्पर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बच्चा सड़क पर छिटक कर गिर गया और चोट लगने से मौके पर मौत हो गयी। पुलिस ने डम्पर कब्जे में लेकर वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पाण्डेखोला निवासी आनंद सिंह गौनी एनबीयू अकादमी नाम से निजी स्कूल में कार्य करते हैं। उनकी पत्नी भी स्कूल में ही कार्यरत है तथा दो बच्चे भी वहीं पढ़ते हैं। मंगलवार को रोज की तरह वह अपने कक्षा चार में पढ़ने वाले 8 साल के बालक निर्मल गौनी व नर्सरी में अध्यनरत बालिका को करीब नौ बजे बाइक से स्कूल ले जा रहे थे। इसी बीच पांडेखोला में पेट्रोल पंप के समीप पीछे से तेज गति से आ रहे डंपर ने पास लेने के दौरान बाइक को साइड से टक्कर मार दी। इससे बाइक बेकाबू हो गई। इस दौरान बाइक में पीछे से बैठा निर्मल छिटक कर सड़क में जा गिरा। सिर पर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोग मासूम को बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मां और पिता का रो रोकर बुरा हाल है। डंपर चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इधर, स्थानीय लोगों में भी तेज रफ्तार वाहनों पर रोक नहीं लगने से आक्रोश व्याप्त है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस के ट्वीट से मचा भारी बवाल, बीजेपी ने भारत जोड़ो यात्रा को बताया आग लगाओ यात्रा
Next: सीएम धामी ने किया दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.