Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मेयर-एमएनए के सामने भिड़े ठेकेदार और शिकायतकर्ता
  • ऊधम सिंह नगर

मेयर-एमएनए के सामने भिड़े ठेकेदार और शिकायतकर्ता

RNS INDIA NEWS 13/09/2022
rns featured image new

काशीपुर। सड़क को बिना तोड़े नई सड़क बनाने से नाराज लोगों ने मेयर और एमएनए से शिकायत कर ठेकेदार पर मनमानी करने का आरोप लगाया। इसी बीच मेयर-एमएनए के सामने ही ठेकेदार और शिकायतकर्ता आपस में भिड़ गये। इधर, ठेकेदार के खालसा फाउंडेशन के प्रवक्ता के साथ अभ्रदता करने पर नाराज लोग धरने पर बैठ गये। ठेकेदार द्वारा खेद व्यक्त करने पर धरना समाप्त किया। दरअसल, महेशपुरा आर्यनगर में सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा पुरानी सड़क को बिना तोड़े ही उस पर नई सड़क बनाई जा रही है। इससे नाराज मोहल्लेवासियों ने एसडीएम और एमनए से सड़क का निर्माण नियमानुसार कराने की मांग की थी। सोमवार को निगम कार्यालय में ठेकेदार और शिकायतकर्ताओं की बैठक बुलाई गई। वार्ता के दौरान मेयर ऊषा चौधरी और नगर आयुक्त विवेक रॉय के सामने ही निगम ठेकेदार और खालसा फाउंडेशन के प्रवक्ता जगमोहन सिंह बंटी आपस में भिड़ गये। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। कहासुनी के बीच ठेकेदार देख लेने की धमकी देता हुआ कमरे से बाहर आ गया। इससे नाराज जगमोहन अपने समर्थकों के साथ मेयर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गये। आरोप लगाया कि मोहल्लेवासी सड़क निर्माण नियमानुसार कराये जाने की मांग को लेकर पिछले 15 दिनों से एसडीएम और एमएनए के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में ठेकेदार ने मौके पर मौजूद लोगों के सामने खेद व्यक्त किया। इस पर जगमोहन और उनके समर्थकों ने धरना समाप्त कर दिया। इधर, एमएनए ने कहा फिलहाल सड़क निर्माण पर रोक लगा दी गई है। यहां व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी, उपाध्यक्ष जतिन नरूला, हिमांशु गुप्ता, सुधांशु गुप्ता, विक्की अरोरा, विक्की चौधरी, मोनू शर्मा, प्रकाश, विनय विश्नोई, सुनील कुमार आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिरान कलियर में हो रहे अनैतिक काम : शादाब शम्स
Next: यूक्रेन में ब्लैकआउट के लिए रूस जिम्मेदार : जेलेंस्की

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.