Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डीएम का निर्देश एसडीएम अपने स्तर पर निपटाएं जन समस्याएं
  • देहरादून

डीएम का निर्देश एसडीएम अपने स्तर पर निपटाएं जन समस्याएं

RNS INDIA NEWS 13/09/2022
rns featured image new

देहरादून। साप्ताहिक जन सुनवाई में पहुंचने वाली भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों पर सख्त रुख अपनाया है। डीएम सोनिका ने सभी तहसीलों के एसडीएम को हिदायत दी कि अपने वह स्तर पर समाचार पत्रों के जरिए जन समस्याओं का संज्ञान लेकर तेजी से निस्तारण करें। यह निर्देश उन्होंने सोमवार को साप्ताहिक जन सुनवाई के दौरान दिया। डीएम कार्यालय में जन सुनवाई में सोमवार को 66 फरियादी पहुंचे। डीएम ने बताया कि अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान व्हील चेयर पर पहुंचे एक पीड़ित ने कहा कि किरायेदार किराया नहीं चुका रहा है। मांगने पर धमकी दे रहा है। डीएम ने इसकी जांच नगर मजिस्ट्रेट को सौंपी है। वहीं राशन कार्ड ट्रांसफर नहीं होने की समस्या लेकर पहुंचे पीड़ित का मौके पर कार्ड ट्रांसफर कराया गया। डीएम अफसरों को हिदायत दी कि एक बार जनसुनवाई में आने वाले व्यक्ति को दोबारा चक्कर न काटने पड़ें। इस दौरान बारिश से सड़क क्षतिग्रस्त होने, अवैद्य निर्माण, भूमि का सीमांकन कराने, कृषि भूमि पर सुरक्षा दीवार बनाए जाने, आर्थिक सहायता, सेवायोजित करने, स्कूल में दाखिला दिलाने, सीवर खुले में बहने, सड़क घेरकर बनाए जा रैम्प हटाने आदि की शिकायतें पहुंची। डीएम ने जनसुनवाई में विद्युत विभाग को झुलती तार व्यवस्थित कराने, शिक्षा विभाग को स्कूलों के जर्जर भवनों को चिन्हित कर मरम्मत का प्रस्ताव बनाने, सीएमओ को मसूरी में पोस्टमार्टम हाउस शुरू करने, सीएचसी, पीएचसी में कक्ष-रैम्प आदि का प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ झरना कमठान, एडीएम केके मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, एसडीएम सदर नरेश चंद्र दुर्गापाल, प्रशिक्षु आईएएस वरुणा अग्रवाल शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 13 सितम्बर
Next: हेट स्पीच मामले में वसीम रिजवी को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.