Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • बैकडोर से हुई भर्ती युवाओं के साथ खुला धोखा, घपले की सीबीआई जांच हो: भंडारी
  • चमोली

बैकडोर से हुई भर्ती युवाओं के साथ खुला धोखा, घपले की सीबीआई जांच हो: भंडारी

RNS INDIA NEWS 11/09/2022
default featured image

चमोली। बदरीनाथ विधानसभा से विधायक राजेन्द्र सिंह भंडारी ने कहा कि यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाला एवं विधानसभा समेत अन्य विभागों में बैकडोर से की गई भर्ती यहां के युवाओं के साथ खुला धोखा है। कहा कि जब तक रिटायर्ड जज की निगरानी में प्रदेश सरकार हुई नियुक्तियों की जांच के आदेश नहीं दे देती कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। जोशीमठ पहुंचे विधायक भंडारी ने कहा कि यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले एवं बैक डोर नियुक्तियों के खिलाफ पूरे उत्तराखंड में हो रहा आन्दोलन, राज्य निर्माण हेतु हुए उत्तराखंड आन्दोलन के बाद दूसरा सबसे बड़ा आन्दोलन बनने जा रहा है। जिसका नेतृत्व किसी भी नेता के हाथ में न होकर यहां के बेरोजगारों के हाथों में है। कहा कि कांग्रेस पार्टी बेरोजगार एवं सत्ता और नौकरशाहों द्वारा छले गए युवाओं के साथ खड़ी है। कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा की गई एसटीएफ जांच का वे स्वागत करते हैं लेकिन इस जांच से मात्र निचले तबके के आरोपियों को ही पकड़ा जा सकता है हाकम सिंह किन नेतओं और नौकरसाहों के कहने पर यह रैकेट चला रहा था का भांडा फोड़ होना भी शेष है, क्योंकि यह पूरा भर्ती घोटाला अन्तरराज्ययीय है इसलिए एसटीएफ बड़े नेताओं और नौकरशाहों तक न ही पहुंच पायेगी इसलिए कांग्रेस चाहती है कि रिटायर्ड जज की देख रेख में सीबीआई पूरे मामले की जांच करे। पूछे गए प्रश्न के जवाब में विधायक भंडारी ने कहा कि यहां सवाल कांग्रेस या बीजेपी का नहीं है। जो भी नेता इन बैकडोर नियुक्तियों व भर्ती घोटाले में शामिल है उसको सलाखों के पीछे जाना ही होगा। कहा कि प्रदेश सरकार मात्र जांच की बात कह कर आरोपियों को बचने का मौका दे रही है इसलिए आवश्यक है कि तत्काल सीबीआई को मामला सौंपा जाय ताकि पता चल सके कि किस नेता या नौकरशाह को कितने कितने पैंसे पहुंचे हैं। कहा कि कांग्रेस पार्टी इस भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट है व उसके सभी विधायक , प्रदेश संगठन जब तक सीबीआई जांच शुरू नही होती चैन से नही बैठेगी। इस दौरान नपाअ शैलेन्द्र पंवार, प्रमुख हरीश परमार, पूर्व प्रमुख प्रकाश रावत, राकेश रंजन, कमल रतूडी, सभासद प्रदीप भट्ट, देवेश्वरी शाह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बच्चा चोरी की झूठी अफवाह पर उत्तराखंड पुलिस अलर्ट
Next: राज्य आंदोलनकारियों ने की भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग

Related Post

default featured image
  • चमोली

टैक्सी चालकों ने सड़क के गड्ढ़ों को भरा, विभाग को दिखाया आईना

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • चमोली

इस माह होने वाले बड़े आयोजनों को लेकर एसपी ने ली अधिकारियों व थाना प्रभारियों की बैठक

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0
default featured image
  • चमोली

मास्टर प्लान के कार्य संपन्न होने के बाद बदरीनाथ प्राधिकरण संभालेगा जिम्मा: डीएम

RNS INDIA NEWS 08/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.