Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • आरएसडब्ल्यूएस-2 के उद्घाटन मैच में भारतीय दिग्गजों का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • राष्ट्रीय

आरएसडब्ल्यूएस-2 के उद्घाटन मैच में भारतीय दिग्गजों का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से

RNS INDIA NEWS 09/09/2022
rns featured image new

कानपुर। बहुप्रतीक्षित रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (आरएसडब्लूएस) 2022 वापस आ गयी है और प्रशंसकों को एक बार फिर अपने पसंदीदा क्रिकेट सितारों को पिच पर उसी जुनून और प्रतिस्पर्धी भावना के साथ लड़ते हुए देखने का अवसर मिलेगा, जिस भावना से वे राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करते थे।
इस बहुप्रतीक्षित टी20 टूर्नामेंट का पहला चरण मौजूदा चैंपियन इंडिया लीजेंड्स और साउथ अफ्रीका लीजेंड्स के बीच शनिवार को खेले जाने वाले मैच से शुरू होगा।
टूर्नामेंट का दूसरा संस्करण ज्यादा बड़ा और भव्य हो गया है क्योंकि न्यूजीलैंड लीजेंड्स के आगमन के साथ कई दिग्गज कीवी सितारे मैदान पर दिखाई देंगे।
पहले मैच में दिग्गज जोंटी रोड्स के नेतृत्व में पूर्व प्रोटियाज सितारे धमाकेदार शुरुआत करने और इंडियन लीजेंड्स को बैकफुट पर धकेलने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेंगे।
इंडिया लीजेंड्स टीम भारत के सबसे रोमांचक क्रिकेटरों में शामिल रहे हरभजन सिंह और सुरेश रैना जैसे दमदार खिलाडिय़ों के प्रवेश से मजबूत हुई है। ये दोनों दिग्गज क्रिकेटर अतीत में टीम इंडिया के लिए मैच विजेता खिलाड़ी साबित हुए हैं। युवराज सिंह, इरफान पठान, विनय कुमार, स्टुअर्ट बिन्नी आदि के साथ भारतीय टीम कागज पर काफी मजबूत दिखती है।
पिछली बार जब टीम इंडिया लीजेंड्स ग्रीन पार्क में साल 2015 में खेले गए वनडे मैच में साउथ अफ्रीका से भिड़ी थी, तो मेहमान टीम ने अंतिम ओवर तक खिंचे रोमांचक मुकाबले को पांच रन से जीता था। उस मुकाबले में खेलने वाले रैना और बिन्नी का लक्ष्य इस बार हिसाब बराबर करना होगा।
साउथ अफ्रीका लीजेंड्स के पास भी नामी खिलाड़ी हैं और मेहमानों को उम्मीद होगी कि अल्विरो पीटरसन, जैक्स रुडोल्फ, लांस क्लूजनर, वर्नोन फिलेंडर, मखाया एनटिनी, और अन्य लोग यह दिखाएंगे कि वे क्या करने में सक्षम हैं।
आरएसडब्लूएस 2021 में, इंडिया लीजेंड्स और साउथ अफ्रीका लीजेंड्स केवल एक बार भिड़े थे, जिसमें मेजबानों ने 56 रनों के अंतर से जीत हासिल की थी।
टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत 20 मैचों में से 11 जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका पर भारी है, जबकि प्रोटियाज ने आठ बार जीत हासिल की है।
मैचों का सीधा प्रसारण कलर्स सिनेप्लेक्स, कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट और नये लॉन्च किए गए स्पोर्ट्स18 खेल पर शाम 7:30 से बजे से होगा। जबकि इन मुकाबलों की डिजिटल स्ट्रीमिंग वूट और जियो टीवी पर होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिलाओं को दिया अगरबत्ती और हर्बल धूप बनाने का प्रशिक्षण
Next: 105 लीटर कच्ची शराब की तस्करी करते एक व्यक्ति दबोचा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
  • राहुल गांधी के दौरे को लेकर अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्था बदली, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.