Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भर्ती घोटाले को लेकर यूकेडी ने निकाली रैली
  • देहरादून

भर्ती घोटाले को लेकर यूकेडी ने निकाली रैली

RNS INDIA NEWS 08/09/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। उत्तराखंड में भर्ती घोटाले को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को यूकेडी कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाई है। गुरुवार को यूकेडी के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील तक रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने एसडीएम युक्ता मिश्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन प्रेषित किया। इसमें उन्होंने बताया कि यूकेएसएसएससी, और विधानसभा सचिवालय में नियमों को दरकिनारे कर चेहतों को भर्ती किया गया है। यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि उत्तराखंड में अब तक हुई सभी भर्तियों की सीबीआई जांच की जानी चाहिए। जिलाध्यक्ष संजय डोभाल ने सरकार से मांग की है कि तत्काल भर्ती का वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाए। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि निरस्त की गई परीक्षाओं को 60 दिन के अंदर पारदर्शिता व्यवस्था के साथ दोबारा से कराया जाए। उत्तराखंड विचार मंच के प्रदेश महासचिव संजय बहुगुणा ने कहा कि भर्ती में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रैली में महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष बीना नेगी, गणेश जुयाल, सुरेन्द्र सिंह चौहान, मंजू नेगी, तारा देवी यादव, अनदीप नेगी समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की घटना
Next: नेत्रदान करने वालों के परिजनों को किया सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.