Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मुंबई में अजीबोगरीब लूट, 2.80 करोड़ रुपए से भरी कैश वैन लेकर रफू चक्कर हो गया ड्राइवर
  • राष्ट्रीय

मुंबई में अजीबोगरीब लूट, 2.80 करोड़ रुपए से भरी कैश वैन लेकर रफू चक्कर हो गया ड्राइवर

RNS INDIA NEWS 08/09/2022
rns featured image new

मुंबई (आरएनएस)। मुंबई के गोरेगांव इलाके में लूट का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एटीएम मशीन में कैश भरने वाली वैन का ड्राइवर पौने 3 करोड़ की रकम लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गोरेगांव पुलिस के अनुसार कैश से भरी वैन का चालक सोमवार दोपहर को उस समय वैन लेकर भाग गया, जब बैंक कर्मचारी गोरेगांव पश्चिम में यूनियन बैंक एटीएम में पैसा जमा करने गए थे।

पुलिस के मुताबिक जब कर्मचारी एटीएम में नकदी जमा करने में व्यस्त थे, तभी मौका देखकर ड्राइवर उदयभान सिंह नकदी से भरी वैन लेकर वहां से रफू चक्कर हो गया। मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकडऩे के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
बैंक स्टाफ ने बाद में जीपीएस ट्रैकर का उपयोग करके वैन को ट्रैक किया और पता चला कि वैन पीरामल नगर इलाके की ओर जा रही थी। घटना के बाद बैंक कर्मचारियों ने इसकी सूचना गोरेगांव पुलिस को दी जिसके फ़ौरन बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस आगे की जांच के लिए यूनियन बैंक के पास मौके पर पहुंची।

इस बीच जीपीएस ट्रैकर की मदद से गोरेगांव पश्चिम के पीरामल नगर इलाके से वैन को बरामद कर लिया गया, लेकिन तब तक वैन का ड्राइवर उदयभान सारे पैसे लेकर भाग गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी ड्राइवर करीब 2.80 करोड़ रुपए लेकर फरार हो गया है। वह दो महीने पहले ही कंपनी में बतौर ड्राइवर शामिल हुआ था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कारों में 6 एयरबैग होंगे अनिवार्य! सीट बेल्ट अलार्म स्टॉपर पर लगेगा प्रतिबंध
Next: कोयला आवंटन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, ममता सरकार के कानून मंत्री के ठिकानों पर सीबीआई रेड

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.