Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • रेगिस्तान में फैली हज़ारों गायों की लाशें, नोच रहे गिद्ध
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

रेगिस्तान में फैली हज़ारों गायों की लाशें, नोच रहे गिद्ध

RNS INDIA NEWS 08/09/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। देशभर में लंपी स्किन बिमारी के कारण हर दिन कई पशुओं की मौत हो रही है। वहीं बीकानेर में एक दिल दहला देने वाला नज़ारा सामने आया है। जहां रेगिस्तान में लाशों का मैदान दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि यार्ड में हजारों गायों के शव कई किलोमीटर तक पड़े हैं। जिन्हें गिद्ध नोच रहे है।
यार्ड में मृत पशुओं की वजह से 5 किलोमीटर तक के इलाके में दुर्गंध फैली हुई है। वहीं इतने बड़े एरिया में गायों की लाशें फैली होने के बाद सवाल उठता है कि क्या सरकार गायों में लंपी वायरस को फैलने से रोकने में नाकाम साबित हुई है। बता दें कि 5646 हेक्टेयर में फैले जोड़बीड गिद्ध संरक्षण क्षेत्र के तौर पर विकसित किया गया है जहां मृत गौवंश के शवों का निस्तारण किया जाता रहा है। पिछले कई सालों से मृत पशुओं के शवों को यहां फेंका जाता है और हर दिन आस-पास के गांवों से 100 से अधिक मृत पशु यहां आते हैं। वहीं मृत जानवरों की फोटो वायरल होने के बाद नगर निगम हरकत में आया है और निगम का कहना है कि हर साल मृत पशुओं के शवों को उठाने के लिए ठेका दिया जाता है लेकिन फिलहाल रामदेवरा और पूनासार मेले के चलते श्रमिक नहीं हैं इसलिए चमड़ा निकालने का काम धीमा पड़ गया है इसलिए इलाके में ज्यादा हड्डियां और मृत पशु एकत्रित हो गए हैं। वहीं अब संयुक्त निदेशक पशुपालन, उपवन संरक्षक वन्य जीव बीकानेर ने जोडबीड़ का दौरा किया है।
इसी के साथ आपको बता दे कि सरकार के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक लंपी की चपेट में आने से 40 हजार से ज्यादा गायों की मौत हो चुकी है। वहीं, 10 लाख से ज्यादा गोवंश इसकी वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोयला आवंटन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, ममता सरकार के कानून मंत्री के ठिकानों पर सीबीआई रेड
Next: सास के टीवी बंद करने पर बहू ने खोया आपा, काट दी तीन उंगलियां; पति से भी की मारपीट

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.