Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चार पटवारियों के भरोसे ऋषिकेश तहसील क्षेत्र
  • देहरादून

चार पटवारियों के भरोसे ऋषिकेश तहसील क्षेत्र

RNS INDIA NEWS 08/09/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। ऋषिकेश तहसील में पटवारियों के पद खाली होने से पब्लिक के जरूरी काम लटक रहे हैं। तहसील क्षेत्र में 7 पटवारी क्षेत्र हैं। लेकिन वर्तमान में चार पटवारियों की ही तैनाती है। तीन पद खाली चल रहे हैं। पटवारियों के पद खाली होने से आवश्यक प्रमाण पत्र और किसान सम्मान निधि आदि के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इससे आम पब्लिक को मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। ऋषिकेश शहर, रायवाला, छिद्दरवाला, रानीपोखरी, बडकोट, भोगपुर, गडूल ग्रामीण ऋषिकेश तहसील के पटवार क्षेत्र हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के तहसील से संबंधी कार्य प्रभावित नहीं हो, इसके लिए प्रत्येक क्षेत्र में पटवारी के पद सृजित हैं। लेकिन विडंबना यह कि ऋषिकेश तहसील में पटवारी के 7 सृजित पदों में से 4 पर पटवारी तैनात हैं। रायवाला, रानीपोखरी, गडूल में पटवारी नहीं होने से यहां के लोगों को स्थायी, आय, हैसियत आदि प्रमाणपत्र बनवाने में दिक्कत आ रही है। यही नहीं किसान सम्मान निधि, भूमि पैमाइश, समाज कल्याण विभाग के पेंशन आवेदन पत्रों की जांच आदि कार्यों पर भी इसका असर पड़ता है। वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष भट्ट, लक्ष्मी प्रकाश बहुगुणा, शैलेंद्र तोमर ने बताया कि पटवारियों की कमी के चलते समय से प्रमाणपत्र नहीं मिलने से लोगों को परेशानी हो रही है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग तहसील आते हैं, लेकिन पटवारी की रिपोर्ट न लगने से प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे है। ज्यादा दिक्कत रायवाला, रानीपोखरी क्षेत्र के लोगों को है, जहां पटवारी की तैनाती नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 08 सितम्बर
Next: 400 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.