Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भर्ती घपलों के खिलाफ फूटा प्रदेश के युवाओं का गुस्सा, सचिवालय कूच
  • देहरादून

भर्ती घपलों के खिलाफ फूटा प्रदेश के युवाओं का गुस्सा, सचिवालय कूच

RNS INDIA NEWS 07/09/2022
21 (9)

देहरादून। उत्तराखंड में वीडीओ, वीपीडीओ समेत अन्य भतियों में घपलों के खिलाफ युवाओं को गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को दून में सड़कों पर उतर आए। परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच शुरू किया। युवाओं ने विवादित भर्तियां रद करने की मांग उठाई। यूकेएसएसएससी, यूके पीसीएस, विधानसभा और सचिवालय रक्षक भर्ती की जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई को सौंपने की मांग उठाई। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार ने उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों में राज्य की महिलाओं को दिए जाने 30 प्रतिशत क्षितिज आरक्षण पर सर्वोच्च न्यायालय जाने के बजाय अध्यादेश लाकर महिलाओं के साथ न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पेपर छपाई का काम यूकेएसएसएससी कार्यालय में ही विजिलेंस की निगरानी में कराया जाए। सख्त नकल रोधी कानून का ड्राफ्ट यथाशीघ्र एक निश्चित समयांतराल में तैयार करवा कर युवाओं से भी राय लें। बुधवार को उत्तराखंड बेरोजगार संघ के आह्वान पर युवाओं ने परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच शुरू किया। आक्रोशित बेरोजगार सरकार से वीडीओ और वीपीडीओ भर्ती रद्द करने और अब तक हुई भर्तियों की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे हैं। जुलूस के रूप में कनक चौक होते हुए सचिवालय के पास पहुंचे,जहां पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका। यहां पुलिस के साथ जोर आजमाइश चल रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष की स्वागत रैली में गुब्बारे फटने से छह झुलसे
Next: भर्ती घपले की हो सीबीआई जांच: भंडारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • रानीखेत में एफडीए की कार्रवाई, तीन मेडिकल स्टोरों की दवा बिक्री पर रोक
  • यातायात नियम तोड़ने पर 119 वाहन चालकों के चालान
  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.