Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जगदीश चंद्र की हत्या मामले में मुख्यमंत्री की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण : प्रदीप टम्टा
  • अल्मोड़ा

जगदीश चंद्र की हत्या मामले में मुख्यमंत्री की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण : प्रदीप टम्टा

RNS INDIA NEWS 07/09/2022
WhatsApp Image 2022-09-07 at 7.49.43 PM

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के भिकियासैंण क्षेत्र में दलित नेता जगदीश चंद्र की हत्या के मामले में पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने सरकार को आड़े हाथों लिया। अल्मोड़ा में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा समाज के कमजोर तबके के उत्पीड़न की घटनाएं प्रदेश और देश में बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के अत्याचार से पीड़ित युवती ने प्रेम विवाह किया तो लड़की के घरवालों ने जगदीश चंद्र की हत्या कर दी। सुरक्षा की मांग करने पर भी उन्हें सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्होंने कहा कि जगदीश अपने घर का कमाऊ सदस्य था। सरकार ने जगदीश के परिजनों को उचित मुआवजा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि भिकियासैंण की घटना से सभी को झकझोर कर रख दिया। श्री टम्टा ने कहा कि सीएम ने अपने अल्मोड़ा दौरे में जगदीश की निर्मम हत्या के मामले में एक शब्द भी नहीं कहा, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने दलितों पर हो रहे अत्याचारों की सुनवाई फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में करने की बात रखी, जिससे जल्दी न्याय मिलेगा और सबक भी मिलेगा। उन्होंने जगदीश चंद्र के परिवार को उचित मुआवजा और सुरक्षा देने की मांग रखी। प्रेसवार्ता में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश भाकुनी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किराना की दुकान से चोरों ने उड़ाई लाखों रुपए की नगदी
Next: एसएसपी अल्मोड़ा की नशे के खिलाफ छेड़ी गयी मुहीम को सराहते हुए मां नंदा देवी मंदिर समिति ने मुख्य अतिथि के तौर पर किया सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.