Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में 35वीं गिरफ्तारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में 35वीं गिरफ्तारी

RNS INDIA NEWS 07/09/2022
default featured image

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग पेपर लीक केस में उत्तराखंड एसटीएफ की कार्रवाई जारी है।  उत्तराखंड एसटीएफ ने 35वें आरोपी संदीप शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी संदीप शर्मा ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उधमसिंह नगर और हरिद्वार के कुछ अभ्यर्थियों का यूपी के गाजियाबाद में एक फ्लैट में पेपर हल करवाया था। संदीप शर्मा का उधमसिंह नगर जिले के जसपुर और ठाकुरद्वारा में आयुर्वेदिक और पैरा मेडिकल सहित तीन कॉलेज हैं। अभियुक्त से पूछताछ और अन्य जानकारी के आधार पर दो दर्जन के करीब छात्रों को चिन्हित किया गया है। उत्तराखंड एसटीएफ ने गवाहों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त को अरेस्ट किया गया। इस गिरफ्तारी से उत्तर प्रदेश में नकल माफियाओं के धामपुर के बाद गाजियाबाद में हुई नकल के सेंटर का पर्दाफाश करने में सफलता मिली है।

वहीं, उत्तराखंड एसटीएफ ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक के चार आरोपियों की जुडिशल रिमांड की कार्रवाई सचिवालय रक्षक भर्ती में ली है।  इसके अलावा वन दारोगा ऑनलाइन परीक्षा मामले में भी 2 अभियुक्त पहले गिरफ्तार हो चुके हैं. पिछले कुछ दिनों में इस प्रकार अलग-अलग दर्ज तीन मुकदमों में कुल 38 लोग की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके साथ ही पेपर लीक मामले का मास्टर माइंड सैय्यद सादिक मूसा की गिरफ्तारी के लिए सरकार ने इनाम की राशि 25 हजार से बढ़ाकर दो लाख रुपए कर दी है। वहीं सैय्यद सादिक मूसा के गुर्गे योगेश्वर राव पर भी इनाम की राशि बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नियुक्तियों में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर युवा निकालेंगे द्वाराहाट से गैरसैंण तक जन आक्रोश रैली
Next: 23 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी जामताड़ा: सबका नंबर आएगा 2

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.