Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • मनोरंजन
  • 23 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी जामताड़ा: सबका नंबर आएगा 2
  • मनोरंजन

23 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी जामताड़ा: सबका नंबर आएगा 2

RNS INDIA NEWS 07/09/2022
rns featured image new

चर्चित वेब सीरीज जामताड़ा: सबका नंबर आएगा ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होते ही लोगों के होश उड़ा दिए थे। सच्ची घटना पर आधारित इस क्राइम ड्रामा सीरीज को लोगों ने बहुत सराहा था। यह सीरीज 2020 में नेटफ्लिस पर रिलीज हुई थी। अब मेकर्स ने इस शो के दूसरे सीजन की रिलीज डेट घोषित कर दी है। जामताड़ा: सबका नंबर आएगा 2 23 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी।
नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए रिलीज डेट का ऐलान किया है। नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, आप जिस नंबर पर संपर्क करना चाहते हैं, वो अभी व्यस्त है, क्योंकि सबका नंबर आएगा फिर से। जामताड़ा: सबका नंबर आएगा 2 23 सितंबर को केवल नेटफ्लिक्स पर आ रही है। मेकर्स द्वारा शेयर किए गए वीडियो को देखकर दर्शकों की उत्सुकता जरूर बढ़ गई होगी।
सीरीज के दूसरे सीजन की कहानी में राजनीति और प्रतिशोध की भावना को केंद्र में रखा जाएगा। इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे राजनीतिक प्रतिशोध के जरिए सत्ता को हथियाने का प्रयास किया जाता है। शो के दूसरे सीजन में स्पर्श श्रीवास्तव, अंशुमान पुष्कर, मोनिका पंवार और अमित सियाल जैसे कलाकार फिर नजर आने वाले हैं। इसमें सीमा पाहवा की एंट्री होने वाली है। पिछले सीजन की तरह इसके नए सीजन का निर्देशन भी सौमेंद्र पाधि ने किया है।
वायकॉम 18 स्टूडियोज ने इस बहुप्रतीक्षित सीरीज का निर्माण किया है। त्रिशांत श्रीवास्तव ने इसकी पटकथा लिखी है। उम्मीद है कि नया सीजन भी लोगों को पसंद आएगा।
जामताड़ा: सबका नंबर आएगा दर्शकों को साइबर अपराध की दुनिया से रूबरू कराती है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे लोगों को फोन करके ठगा जाता है। जामताड़ा झारखंड का एक जिला है, जो देशभर में साइबर क्राइम के लिए कुख्यात है। इस जिले की सच्ची घटना को केंद्र में रखकर सीरीज की कहानी बुनी गई है। इसमें स्कूल छोड़ कर अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले कुछ युवाओं की जिंदगी को दिखाया गया है।
हाल में आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दुनियाभर से दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। इसके अलावा नेटफ्लिक्स पर शेफाली शाह की दिल्ली क्राइम 2 26 अगस्त को रिलीज हुई। नेटफ्लिक्स पर साउथ अभिनेत्री नयनतारा और विग्नेश शिवन की लव स्टोरी पर डॉक्युमेंटरी प्रसारित होने की भी चर्चा है। 28 अगस्त को ही राजकुमार राव की हिट नेटफ्लिक्स पर आई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में 35वीं गिरफ्तारी
Next: छात्र-छात्राओं को एलआईसी की ओर से किया गया पुरस्कृत

Related Post

rns featured image new
  • मनोरंजन

रितेश देशमुख की वेड बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म

RNS INDIA NEWS 17/01/2023 0
rns featured image new
  • मनोरंजन

प्रभास की सालार केजीएफ फ्रेंचाइजी से होगी बड़ी, मेकर्स ने किया दावा

RNS INDIA NEWS 01/01/2023 0
cirkus
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन

रणवीर सिंह की सर्कस रिलीज के दिन हुई ऑनलाइन लीक, एचडी प्रिंट में उपलब्ध

RNS INDIA NEWS 24/12/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.