Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • मनोरंजन
  • करण जौहर की ओटीटी सीरीज में नजर आ सकते हैं इमरान हाशमी
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन

करण जौहर की ओटीटी सीरीज में नजर आ सकते हैं इमरान हाशमी

RNS INDIA NEWS 07/09/2022
rns featured image new

एक से बढक़र एक कई बड़ी फिल्मों में अभिनेता इमरान हाशमी नजर आने वाले हैं। उनका कार्यक्रम काफी व्यस्त रहता है। अब उनके खाते से फिल्ममेकर करण जौहर का एक प्रोजेक्ट जुड़ गया है। खबरों की मानें तो वह करण की वेब सीरीज में अभिनय करते नजर आएंगे। यह एक सस्पेंस ड्रामा सीरीज है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी। इस प्रोजेक्ट का निर्देशन मिहिर देसाई और अर्चित कुमार करेंगे।
एक रिपोर्ट के अनुसार, करण और इमरान ने एक सीरीज के लिए हाथ मिलाया है। इस साल के अंत में सीरीज की शूटिंग शुरू हो सकती है। खबरों की मानें तो इमरान की यह सीरीज अगले साल के अंत में डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस शो में इमरान एक बिजनेस टाइकून की भूमिका निभा रहे हैं। फिलहाल इस सीरीज का शीर्षक निर्धारित नहीं किया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट का प्री-प्रोडक्शन अगले महीने शुरू होगा। अभी शो के बाकी कलाकारों का नाम सामने नहीं आया है। इस प्रोजेक्ट के लिए करण और इमरान तीसरी बार साथ काम कर रहे हैं। इमरान करण के प्रोडक्शन की फिल्म सेल्फी में दिखाई देंगे। यह फिल्म अगले साल दर्शकों के बीच आएगी। धर्मा प्रोडक्शंस के साथ इमरान की पहली फिल्म उंगली (2014) थी, जिसमें कंगना रनौत मुख्य भूमिका में थीं।

इमरान की हालिया रिलीज हुई फिल्में अपना जादू नहीं बिखेर पाई हैं। इमरान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह सलमान खान की टाइगर 3 में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। फिल्म में फिर सलमान के साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ दिखाई देंगी। इस फिल्म का निर्देशन शांतनु बागची कर रही हैं। हाल में फरहान अख्तर की एक फिल्म के साथ उनका नाम जुड़ा है। इस फिल्म में इमरान सैनिक की भूमिका अदा करेंगे।
कई हिट फिल्मों में काम कर चुके इमरान की ओटीटी डेब्यू फीकी रही है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई उनकी वेब सीरीज बार्ड ऑफ ब्लड को लोगों ने खारिज कर दिया था। यह सीरीज 2019 में आई थी।
करण की धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले कई बड़ी फिल्में आने वाली हैं। इस समय करण की सबसे चर्चित फिल्म ब्रह्मास्त्र है। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी दिखाई देगी। इसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। करण ने हाल ही में आलिया और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग खत्म की है। गोविंदा नाम मेरा भी करण के खाते से जुड़ी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिजाब को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी बहस, कहा- रुद्राक्ष और क्रॉस की तुलना हिजाब से नहीं की जा सकती
Next: कृति सैनन ने दिया था स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए ऑडिशन

Related Post

rns featured image new
  • बॉलीवुड
  • राष्ट्रीय

फिल्म निर्माता सुभाष घई की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 08/12/2024 0
rns featured image new
  • बॉलीवुड

अक्षय और टाइगर ने दिया फैंस को तोहफा, 26 मार्च को रिलीज होगी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर

RNS INDIA NEWS 24/03/2024 0
rns featured image new
  • मनोरंजन

रितेश देशमुख की वेड बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म

RNS INDIA NEWS 17/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.