Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • विक्रम वेधा में 3 अलग-अलग लुक में नजर आएंगे ऋतिक रोशन, करियर की 25वीं फिल्म
  • बॉलीवुड

विक्रम वेधा में 3 अलग-अलग लुक में नजर आएंगे ऋतिक रोशन, करियर की 25वीं फिल्म

RNS INDIA NEWS 07/09/2022
rns featured image new

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर विक्रम वेधा की झलक के बाद फैन्स फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म की दिलचस्प कहानी ने जहां फैन्स को फिल्म का इंतजार करने पर मजबूर कर दिया है वहीं फिल्म में सैफ के साथ अपने फेवरेट सुपरस्टार ऋतिक रोशन को देखने के लिए फैन्स बेहद उत्साहित हैं।
हाल में रिलीज हुए विक्रम बेधा के टीजर को दर्शकों द्वारा काफी धमाकेदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और जिसके बाद ये सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले हिंदी फिल्म के टीजर के रूप में सामने आया है।
इस टीजर ने ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के लुक्स और ऑनस्क्रीन किरदारों की झलक दी हैं, वहीं माना जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर एक एक्शन पैक्ड थ्रिल राइड पर ले जाएगा और जो टीजर को भी पीछे छोड़ देगा। वैसे फिल्म में ऋतिक के किरदार वेधा को लेकर खबरे हैं कि फिल्म में वो तीन तरह के अलग अलग लुक्स में नजर आएंगे। इसके अलावा विक्रम वेधा ऋतिक रोशन के लिए करियर के लिए एक माइनस्टोन फिल्म है क्योंकि यह उनकी 25वीं फिल्म है।
सूत्रों का कहना हैं, एक अभिनेता के रूप में ऋतिक ने हमेशा अपने ऑनस्क्रीन किरदारों में ढलने की हिम्मत रखी है। अपने किरदारों की तरह दिखने से से लेकर, तौर-तरीकों को अपनाने तक, अपनी पहली फिल्म कहो ना .. प्यार है से लेकर उनकी आखिरी रिलीज सुपर 30 और वॉर तक, जब भी ऋतिक ने कोई फिल्म की उन्होंने इस बात का पूरा ध्यान रखा कि वो खुद को ट्रांसफॉर्म करने के साथ लोगों को सरप्राइज भी करें।
सूत्रों ने कहा, विक्रम वेधा, वेधा की यात्रा और बैकस्टोरी को शोकेस करेगी। इसके लिए, ऋतिक फिल्म में 3 अलग-अलग लुक में दिखाई देंगे। ट्रेलर विक्रम वेधा की दुनिया की और भी झलक देगा, जहां दर्शक वेधा की पूरी महिमा देख सकते है।
आपको बता दें, विक्रम वेधा पुष्कर-गायत्री द्वारा लिखित और निर्देशित एक एक्शन-थ्रिलर है। विक्रम वेधा की कहानी ट्विस्ट और टर्न से भरी है, जहां एक सख्त और ईमानदार पुलिस विक्रम (सैफ अली खान) एक खतरनाक गैंगस्टर वेधा (ऋतिक रोशन) को पकडऩे के लिए निकलता है। यह एक तरह से बिल्ली और चूहे को पडक़ने जैसा लगता है, जहां वेधा – एक मास्टर स्टोरीटेलर विक्रम को कहानियों की एक सीरीज के माध्यम से परतों को वापस हटाने में मदद करता है जो सोची-समझी नैतिक अस्पष्टता की ओर ले जाता है।
विक्रम वेधा को गुलशन कुमार, टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने फ्राइडे फिल्मवर्क्स एंड जियो स्टूडियोज और वाईएनओटी स्टूडियोज प्रोडक्शन के सहयोग से प्रस्तुत किया है। यह फिल्म पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार और एस शशिकांत द्वारा निर्मित हैं, जो 30 सितंबर 2022 को विश्व स्तर पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्र-छात्राओं को एलआईसी की ओर से किया गया पुरस्कृत
Next: जल्‍द कराई जाएंगी लंबित भर्ती परीक्षाएं, कैबिनेट में लाया जाएगा प्रस्ताव: सीएम धामी

Related Post

rns featured image new
  • बॉलीवुड
  • राष्ट्रीय

फिल्म निर्माता सुभाष घई की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 08/12/2024 0
rns featured image new
  • बॉलीवुड

अक्षय और टाइगर ने दिया फैंस को तोहफा, 26 मार्च को रिलीज होगी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर

RNS INDIA NEWS 24/03/2024 0
cirkus
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन

रणवीर सिंह की सर्कस रिलीज के दिन हुई ऑनलाइन लीक, एचडी प्रिंट में उपलब्ध

RNS INDIA NEWS 24/12/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.