Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शिक्षक दिवस पर विधायक ने किया धौलछीना में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग
  • अल्मोड़ा

शिक्षक दिवस पर विधायक ने किया धौलछीना में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग

RNS INDIA NEWS 05/09/2022
WhatsApp Image 2022-09-07 at 10.33.19 AM

अल्मोड़ा। शिक्षक दिवस के अवसर पर अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में आज धौलछीना में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विधायक मनोज तिवारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे जीवन में गुरु का बड़ा महत्व होता है। बिना गुरु के ज्ञान को पाना असंभव है। शिक्षक के आशीर्वाद से ही हम अज्ञानता के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर बढ़ते हैं। हमारे देश में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन हमारे देश के प्रथम उपराष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति डॉ०सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था। वे स्वयं ही एक महान शिक्षक थे। उनका व्यक्तित्व श्रेष्ठ था। उनके जन्मदिन को ही शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा था मेरा जन्मदिन मनाने के बजाय अगर इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए तो यह मेरे लिए गर्व का विषय होगा। उन्होंने कहा कि इस दिन स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम और तरह तरह की एक्टिविटीज का आयोजन होता है। बच्चे और शिक्षक दोनों ही सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेते हैं। स्कूल और कॉलेज सहित अलग अलग संस्थानों में शिक्षक दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। दिनभर कार्यक्रम और सम्मान का दौर चलता है। इस दिन डॉ०सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जंयती मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस पूरे देश में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। प्राचीन काल से ही गुरूओं का बच्चों के जीवन में बड़ा योगदान रहा है। गुरुओं से मिले ज्ञान और मार्गदर्शन से ही हम सफलता के शिखर तक पहुंच सकते हैं। शिक्षक दिवस सभी शिक्षकों और गुरुओं को समर्पित है। इस दिन शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है। भारत में शिक्षक दिवस शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता को अर्पित करने का उत्सव और अवसर है। वे हमें जीवन विपरीत परिस्थितियों का सामना करना सिखाते हैं। कार्यक्रम में विकासखंड भैसियाछाना ब्लॉक प्रमुख खुशबू पाण्डे, खंड शिक्षा अधिकारी कैलाश सिंह रौतेला, प्रधान संगठन अध्यक्ष चन्दन सिंह मेहरा, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूरन सिंह सुप्याल, दरबान सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेमा आर्या, कैलाश ढैला, कैलाश डोलिया सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी तथा शिक्षक उपस्थित रहे। संचालन उमेश सिंह मनराल ने किया। विधायक ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के फर्नीचर एवं मरम्मत के लिए निधि से ढाई लाख रूपये की घोषणा भी की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जगदीश के हत्यारों को सख्त सजा देने की मांग उठाई
Next: भर्ती घोटाले के आंदोलन में भाकियू ने दिया यूकेडी को समर्थन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.