Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • मनरेगा के कार्यों का भुगतान नहीं होने ग्राम प्रधान संगठन में रोष
  • बागेश्वर

मनरेगा के कार्यों का भुगतान नहीं होने ग्राम प्रधान संगठन में रोष

RNS INDIA NEWS 06/09/2022
rns featured image new

बागेश्वर। मनरेगा के कार्यों का भुगतान नहीं होने पर ग्राम प्रधान संगठन ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज संगठन का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों का रोजगार भी प्रभावित हो गया है। उन्होंने 150 दिनों का वार्षिक रोजगार देने की मांग की है। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष विनोद कुमार टम्टा ने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि जिले में मनरेगा के कार्यों का भुगतान नहीं हो रहा है। व्यापारी सामग्री आदि देने से मना कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों के लिए मनरेगा एकमात्र आय का साधन है। जिन ग्राम पंचायतों में 20 कार्य भुगतान के कारण अपूर्ण दिखाए जा रहे हैं, जबकि वह पूर्ण हैं। मस्टरोल नए कार्यों के निकल रहे हैं। प्रधानों ने कोरोनाकाल में बेहतर काम किया। प्रधानों को 10 हजार रुपये ओर उपप्रधानों को एक हजार प्रोत्साहन राशि की घोषणा की, जिसका शासनादेश अभी तक नहीं आया है। सरकार ने ग्राम पंचायतों में राज्यवित्त की बढ़ोत्तरी की है। केंद्रीय वित्त में कटौती कर दी गई है। प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी अभी वंचित हैं। पोर्टल भी बंद हैं। जिसका लाभ नहीं मिल रहा है। वृद्धावस्था पेंशन केवल बीपीएल क्रमांक वाले परिवार को मिल रही है। जबकि वर्ष 2002 से बीपीलए सर्व नहीं हुई है। चार हजार से कम आय वाले बुर्जुगों को भी वृद्धावस्था पेंशन दी जाए। ग्राम पंचायतों में विकास कार्य करने के लिए सड़क से पांच किमी दूरी का मापन एक है। जिसमें ढुलान खर्च अधिक आता है। ग्राम प्रधानों को दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में दूरी का मापन अलग से किया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रायवाला के पास रेलवे ट्रैक पर मिला कटा शव
Next: ऋषिकेश घूमने आए विदेशी की संदिग्ध मौत

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

नई सड़क का उखड़ने लगा डामर, विधायक ने मांगी निष्पक्ष जांच

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.