Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • केंद्र ने की पंजाब और हरियाणा में एमएसपी पर धान की खरीद शुरु करने की घोषणा
  • राष्ट्रीय

केंद्र ने की पंजाब और हरियाणा में एमएसपी पर धान की खरीद शुरु करने की घोषणा

RNS INDIA NEWS 27/09/2020
rns featured image new

नयी दिल्ली,(आरएनएस)। केंद्र ने शनिवार को पंजाब और हरियाणा में तत्काल प्रभाव से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान खरीद शुरू करने की घोषणा की। उक्त दोनों राज्यों में खरीफ धान फसल की जल्दी आवक शुरु हो गई है। अन्यथा, सभी प्रमुख उत्पादक राज्यों में खरीफ (गर्मी) विपणन यत्र 2020-21 के लिए धान की खरीद का काम एक अक्टूबर से शुरू होने वाला है। केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘हालांकि, हरियाणा और पंजाब के मंडियों में धान के जल्दी आवक होने के मद्देनजर, भारत सरकार ने इन दोनों राज्यों में धान/चावल के लिए खरीद अभियान शुरू करने को तुरंत मंजूरी दे दी है, जो कि 26 सितंबर, 2020 से प्रभावी होगा। यह इस बात को सुनिश्चित करने के लिए है कि किसानों को एमएसपी पर अपनी उपज बेचने में सुविधा रहे। हरियाणा और पंजाब में 26 सितंबर से धान/चावल के लिए खरीद अभियान शुरू करने के आदेश जारी किए गए हैं। मंत्रालय के अनुसार, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) सहित राज्य खरीद एजेंसियां सुचारू रूप से खरीद अभियान संचालन के लिए तैयार हैं। केंद्र ने चालू वर्ष के लिए सामान्य किस्म के धान के लिए 1,868 रुपये प्रति क्विंटल और ए ग्रेड किस्म के लिए 1,888 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से एमएसपी तय किया है। सरकार ने खरीफ विपणन सत्र के दौरान पंजाब से 113 लाख टन और हरियाणा से 44 लाख टन चावल खरीदने का लक्ष्य रखा है। अन्यथा, 2020-21 खरीफ सत्र में पूरे देश के लिए कुल चावल खरीद का लक्ष्य 495.37 लाख टन रखा गया है।
००

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 100 किलोमीटर से अधिक की रफ्तार पर दौड़ाया वाहन तो कैमरे से होगा चालान
Next: लॉकडाउन में पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.