Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • आरएसएस के दिल्ली कार्यालय को मिला सीआईएसएफ का सुरक्षा कवर, हाईटेक हथियारों से लैस स्पेशल कमांडो तैनात
  • राष्ट्रीय

आरएसएस के दिल्ली कार्यालय को मिला सीआईएसएफ का सुरक्षा कवर, हाईटेक हथियारों से लैस स्पेशल कमांडो तैनात

RNS INDIA NEWS 06/09/2022
rss


नई दिल्ली (आरएनएस)।
केंद्र सरकार ने दिल्ली के झंडेवालान में स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराई है। अत्याधुनिक हथियारों से लैस सीआईएसएफ कमांडो को इमारत के परिसर में तैनात किया गया है।
आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय खुफिया एजेंसियों (आईबी) द्वारा दी गई सूचना के आधार पर आरएसएस कार्यालय को सीआईएसएफ सुरक्षा मुहैया कराने की मंजूरी दी है।
सूत्रों ने कहा कि जेड प्लस सुरक्षा कवर के मानदंडों के अनुसार, मध्य दिल्ली के झंडेवालान स्थित मुख्य केशव कुंज कार्यालय और उदासीन आश्रम के पास स्थित इसके कैंप कार्यालय को एक सितंबर से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। यहां विशेष रूप से प्रशिक्षित सीआईएसएफ कर्मियों को तैनात किया गया है।
सीआईएफएफ के जवान दोनों भवन परिसरों में प्रवेश और निकास को नियंत्रित करेंगे तथा परिसर की सुरक्षा के लिए गार्ड अन्य बिंदुओं पर तैनात किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहले से ही सीआईएसएफ की वीआईपी सुरक्षा इकाई की जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा में हैं। इतना ही नहीं, सीआईएसएफ द्वारा संगठन के नागपुर कार्यालय को भी सुरक्षा मुहैया कराई जाती है।
मानदंडों के अनुसार, गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा संभावित आतंकवादी और तोडफ़ोड़ के खतरों के खिलाफ केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा तैयार की गई खतरे की आकलन रिपोर्ट की समीक्षा के बाद किसी भी व्यक्ति या संस्थान को केंद्रीय सुरक्षा कवर मिलता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जियो के 6 साल पूरे : 100 गुना बढ़ी डाटा की खपत, 5 जी लॉन्च के बाद 2 गुना और बढ़ने की उम्मीद
Next: घरेलू विवाद में बुजुर्ग ने किया पत्नी के सिर पर बल्ले से वार, मौत, बुजुर्ग की थी ये तीसरी शादी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
  • हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.