Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सुप्रयास कल्याण समिति का सुप्रयास प्रतिभा चयन व सम्मान समारोह सम्पन्न
  • हरिद्वार

सुप्रयास कल्याण समिति का सुप्रयास प्रतिभा चयन व सम्मान समारोह सम्पन्न

RNS INDIA NEWS 05/09/2022
rns featured image new

समिति करेगी आर्थिक रूप से अशक्त प्रतिभावान चयनित 22 छात्र-छात्राओं का वार्षिक शुल्क वहन

हरिद्वार। सुप्रयास कल्याण समिति द्वारा अपने शिक्षा प्रकल्प  के अन्तर्गत शैक्षिक सत्र 2022-23 हेतु सुप्रयास प्रतिभा चयन व सम्मान समारोह में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति वेदज्ञ दिनेश शास्त्री के सभापतित्व व ऋषि संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डा.भारत नंदन चौबे की अध्यक्षता, स प्राचार्य संजीव शास्त्री, श्री चेतन ज्योति संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य सर्वेश एवं संस्थाध्यक्ष एडवोकेट राजेन्द्रनाथ गोस्वामी के सानिध्य में आर्थिक रूप से अशक्त किन्तु प्रतिभावान चयनित 22 छात्र-छात्राओं वंश गम्भीर, अंजली कैंथोरा, हर्ष शर्मा, हिमानी शर्मा, कीर्ति शर्मा, कंचन कोटवाल, आरती चंदेल, दीक्षा दत्ता, रिद्धि गम्भीर, एकता कोरी, उन्नति सैनी, वैष्णवी गिरी, पीहू जाटव, इशिका धीमान, राखी, परी कश्यप, सौरभ सेमवाल, श्रद्धा, सिमर गिरी, गुड़िया गिरी, कृष्णा वर्मा एवं आशु के नामों की घोषणा की गई।
गतवर्ष परीक्षा में विशष्ट अंक प्राप्त करने वाले 10 छात्रों वंश गम्भीर, लता वर्मा, खुशी कश्यप, वैशाली सैनी, राखी ठाकुर, ऋद्धि गम्भीर, दीक्षा दत्ता, पूजा राणा, आरती चंदेल एवं शंकर जोशी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। दीप प्रज्वलन, स्वागत व स्वस्तिवाचन के उपरांत कुमारी समृद्धि खण्डूरी द्वारा संस्कृत देवी वन्दना पर शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति वेदज्ञ दिनेश शास्त्री ने अपने संबोधन मे छात्रों को कहा कि ऐसी संस्थाएं जो किसी राजकीय अनुदान को प्राप्त किये बिना सीमित संसाधनों के होते हुए भी आपकी शिक्षा हेतु आपको सहयोग कर रही, उनकी इस सेवा को उच्चतम प्रदर्शन कर आगे बढ़ें व समाज, देश व परिवार को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा, समाज सेवा के क्षेत्र में सुप्रयास कल्याण समिति अपना उत्कृष्ट योगदान दे रही है, इसके लिए समिति के सभी पदाधिकारी बधाई व साधुवाद के पात्र हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: समोराह पूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा का स्थापना दिवस
Next: विधायक मदन कौशिक व पूर्व राज्यमंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने किया किडस केयर प्ले स्कूल का उदघाट्न

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.