Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज उत्तमसाणी में शिक्षक दिवस के अवसर पर पुरातन छात्रों ने भेंट किए कंप्यूटर
  • अल्मोड़ा

राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज उत्तमसाणी में शिक्षक दिवस के अवसर पर पुरातन छात्रों ने भेंट किए कंप्यूटर

RNS INDIA NEWS 05/09/2022
WhatsApp Image 2022-09-05 at 4.55.32 PM

अल्मोड़ा/ द्वाराहाट: पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर आज शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। जीवन का स्तंभ कहे जाने वाले शिक्षक अमूल्य समय देकर आने वाली पीढ़ी को शिक्षित करते हैं। जिले के कई शिक्षक ऐसे हैं, जिन्होंने अतिरिक्त प्रयास कर विद्यालय और शिक्षण व्यवस्था में सुधार किया है। किसी ने नवाचार से स्कूल की सूरत बदली तो किसी ने खेलों और योगा के माध्यम से छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं द्वाराहाट के उत्तमसाणी के राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज उत्तमसाणी में शिक्षक दिवस के अवसर पर एक अनूठी पहल की शुरुआत की गयी, जिसके अंतर्गत यहां वर्ष 1984 में पास हुए छात्रों के द्वारा विद्यालय को कंप्यूटर प्रदान किये गए।
दरअसल वर्ष 1984 में इस विद्यालय से पास हुए छात्र आज अनेक शहरों में अपने अपने क्षेत्रों में नाम रोशन कर रहे है। उन्होंने देखा कि उनका विद्यालय लगातार अव्यवस्ताओं से जूझ रहा है, जिससे छात्रों की संख्या में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है जिससे वर्ष 1984 में यहाँ से पास हुए छात्रों का मन उखड़ रहा था। इसके बाद उन्होंने ठान लिया कि अब हमें मिलकर स्वयं में प्रयासों से विद्यालय के लिए कुछ करना है ताकि इस इलाके के लोगों में सकारात्मक सोच विकसित हो सके। जिसके तहत उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से संपर्क किया और विद्यालय को 2 डेस्कटॉप कम्प्यूटर, इन्वर्टर भेंट किये।
जिससे विद्यालय में बंद पड़ी कंप्यूटर लैब को सुचारु करने में बहुत मदद हुई। प्रधानाचार्या सुषमा अश्विनी कुमार द्वारा सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया गया।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंत्योदय उपभोक्ताओं के खाते में सीधे आएगी सब्सिडी की राशि
Next: वाहनों से बैटरी चोरी करने वाले आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.