Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सेवानिवृत्त शिक्षकों और मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
  • देहरादून

सेवानिवृत्त शिक्षकों और मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 05/09/2022
rns featured image new

विकासनगर। श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर में सेवानिवृत्त शिक्षकों और मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया । विगत वर्षों में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सहसपुर के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने मेडल, प्रशस्ति पत्र तथा सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि शिक्षक एक जलती हुई मोमबत्ती की तरह है जो स्वयं को जलाकर दूसरे को रोशनी देता है। रविवार को श्री गुरुराम राय इंटर कालेज में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ सहसपुर के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर सेवानिवृति शिक्षकों में प्रो. आरसी नौटियाल, बीएस चौहान, प्रेमचंद शर्मा, राम लखन गैरोला , सत्यपाल सिंह, सोहन सिंह, मान सिंह कुशवाहा, आरसी बौँठियाल, आरसी वर्मा, समय सिंह, प्रमोद शुक्ला, मोहम्मद यामीन, चमन लाल, कव्वत अली, भोला सिंह, वीरेंद्र सेठी, महावीर सिंह चौधरी, संजय बिश्नोई, सहेन्द्र पाल, अनिल गुप्ता, जया लता, सुनीता चौधरी आदि शिक्षक- शिक्षिकाओं को विधायक पुंडीर ने स्मृति चिह्न और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। विधायक सहदेव पुंडीर ने विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रविंद्र सैनी की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि सैनी शिक्षा के सर्वश्रेष्ठ पुरुष्कार शैलेंद्र मटियानी से सम्मानित हैं। सैनी के कार्यकाल में गुरुरामराय स्कूल ने प्रगति की है। समस्त विद्यालय परिवार की ओर से सहदेव पुंडीर को ज्ञापन सौंपा गया। विधायक सहदेव पुंडीर ने विद्यालय में संसाधनों के अभाव को देखते हुए विद्यालय के लिए पांच लाख की धनराशि प्रदान करने की घोषणा की। कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय के प्रवक्ता जयन्त कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर आलोक बिजलवान, अलका, विभा, दीपक, सुरेंद्र मदान, सत्यपाल चौहान, मुकेश कुमार, इनायत, अर्चना, शिवानी, संजय, कुलदीप, विक्रांत, नौशाद,रूबी, अंशु, नैना, धारा सिंह, रितु, अंजलि, इलमा, वंश, पीयूष, इरफान, समीर, अब्दुल सलाम, मोहम्मद सलीम, सादिया, आयशा मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 63 मकान मालिकों का चालान
Next: एलन मस्क ने नासा को आर्टेमिस-1 मिशन के लिए दिए सुझाव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.