Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिव्यांग छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर जान दी
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

दिव्यांग छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर जान दी

RNS INDIA NEWS 05/09/2022
rns featured image new

लखनऊ (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय (डीएसएमएनआरयू) की 26 वर्षीय दिव्यांग छात्रा अंजलि यादव छात्रावास के कमरे में फंदे से लटकी हुई पाई गई। उसे लोक बंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
अंजलि बीएड सेकेंड सेमेस्टर की छात्रा थी। छात्रों का कहना है कि अंजलि सहित कई छात्राओं को सेमेस्टर परीक्षा में एक विषय में कम अंक मिले थे, जिसके बाद उन्होंने कॉपी की दोबारा जांच कराने की मांग की थी, लेकिन विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने उनकी मांग खारिज कर दी थी।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब 8 बजे कुछ छात्राएं अंजलि को खाना खाने के लिए बुलाने के लिए उसके कमरे में पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने काफी देर तक इंतजार किया, लेकिन जब बार-बार दस्तक देने के बावजूद अंजलि ने दरवाजा नहीं खोली तो उन्होंने बल प्रयोग कर दरवाजे को खोला।
दरवाजा खोलते ही छात्राओं के होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि अंजलि पंखे में बंधे फंदे से लटकी हुई है। इसकी सूचना हॉस्टल वार्डन को दी गई। तत्काल अंजलि को नजदीक के लोकबंधु अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत की पुष्टि हुई।
लोक बंधु अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अजय शंकर त्रिपाठी ने कहा कि अंजलि को अस्पताल में मृत लाया गया था।
त्रिपाठी ने कहा, हमने पुलिस को सूचित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया लगता है कि अंजलि ने फांसी लगाई है।
काकोरी के सहायक पुलिस आयुक्त, आदित्य विक्रम सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उन्हें आत्महत्या की सूचना दी गई है, कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
घटना के बाद डीएसएमएनआरयू के कई छात्रों ने मोहन रोड हाईवे को जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया और बीएड छात्रा के लिए न्याय की मांग की।
विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कानून-व्यवस्था की स्थिति को रोकने के लिए परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शादी के बाद पत्नी मोटी होने लगी तो पति ने दिया तीन तलाक
Next: पुलिस को कॉल गर्ल सप्लाई करने वाली महिला दलाल गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.