Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नवोदय नगर के लोगों ने पुलिस पर लगाया मारपीट करने वाले निजी स्कूल के एमडी पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
  • हरिद्वार

नवोदय नगर के लोगों ने पुलिस पर लगाया मारपीट करने वाले निजी स्कूल के एमडी पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

RNS INDIA NEWS 05/09/2022
rns featured image new

घटना को नौ दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई-सिंहपाल सिंह सैनी

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत नवोदय नगर वासियों ने एक निजी स्कूल के एमडी और साथियों द्वारा स्थानीय लोगों से की गई मारपीट की घटना में प्रशासन और पुलिस पर सुनवाई ना करने का आरोप लगाया है। नवोदय नगर वासियों का आरोप है कि सिडकुल थाने में शिकायत दर्ज कराने और एसएसपी, जिलाधकारी को घटना से अवगत कराने के बावजूद और घटना के नौ दिन बाद भी कोई कार्रवाई नही की जा रही है।
प्रैस क्लब में पत्रकारों को जानकारी देते हुए नगर पालिका शिवालिक नगर के वार्ड 13 के सभासद सिंहपाल सिंह सैनी ने बताया कि बीती 27 अगस्त को एक निजी स्कूल के एमडी ने स्थानीय निवासियों को गालियां देते हुए अपने साथियों के साथ लाठी, डंडे, सरिया और अन्य हथियारों से लैस होकर मारपीट की और धमकी देते हुए फरार हो गए। मारपीट में आतौल सिंह गोसांई को काफी चोटें आयी हैं। एसएसपी और जिलाधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। केवल आश्वासन दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बताया कि नवोदय नगर में नाले के पास खाली भूमि पर पीपल का पेड़ है। स्थानीय महिला पीपल की पूजा कर जल चढ़ाती है। महिलाओं द्वारा पीपल के नीचे चबूतरा बनाया जा रहा था तभी स्कूल के एमडी ने मारपीट शुरू कर दी। आतौल सिंह गोसांई ने कहा कि स्कूल चलाने वाले व्यक्ति द्वारा जमीन कब्जाने की नीयत से महिलाओं को पीपल के नीचे चबूतरा बनाने से रोका जा रहा है। इसका विरोध करने पर उन्हें लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा गया। शिकायत करने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पहाड़ी महासभा की सरिता पुरोहित व सुभाष पुरोहित ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाइ्र्र की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। पत्रकारवार्ता के दौरान स्थानीय निवासियों ने मांग कि स्कूल के एमडी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और संपत्ति की भी जांच की जानी चाहिए। जो अधिकारी जमीन की खरीद-फरोख्त में शामिल है, उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए। लोेगों ने आरोप लगाया कि एमडी रिवाल्वर दिखाकर लोगों को धमकाता है। रिवाल्वर का लाईसेंस रद्द कर रिवाल्वर जब्त की जाए। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि राजनीतिक संरक्षण के चलते दोषी पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस दौरान तेज चौधरी, गुड्डु चौधरी, अशोक शर्मा, सचिन त्यागी, सुधीर चौधरी, कुंवर सिंह बिष्ट, अखिलेश मिश्रा, मनोज राणा, सुरेंद्र राणा, नीमा नेगी, रेनू महेश्वरी, राजेश, निशा, मालती आदि स्थानीय लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाबा गद्दीयां सरकारी सेवा केंद्र में एक के बाद एक चोरी कर चोरों ने बनाया रिकॉर्ड
Next: स्क्रैप से भरे ट्रक से लाखों की शराब बरामद, चालक और हेल्पर को गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.