Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • मनोरंजन
  • सिनेमाघरों में पस्त हो रहीं फिल्मों के कारण बदली गई अजय की थैंक गॉड की स्क्रिप्ट
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन

सिनेमाघरों में पस्त हो रहीं फिल्मों के कारण बदली गई अजय की थैंक गॉड की स्क्रिप्ट

RNS INDIA NEWS 04/09/2022
rns featured image new

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म थैंक गॉड लंबे समय से चर्चा में है। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म को दिवाली के मौके पर रिलीज करने की योजना है। यह फिल्म 2021 की शुरुआत से ही चर्चा में है। पहले इसे जून में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के कारण इसका काम प्रभावित हो गया था। अब जानकारी आई है कि ऐन मौके पर निर्माता फिल्म की स्क्रिप्ट में फेरबदल करने जा रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार थैंक गॉड़ आम कॉमेडी फिल्मों की तरह नहीं होगी बल्कि हंसी के डोज के साथ एक खूबसूरत संदेश भी देगी। अब फिल्म की स्क्रिप्ट में बदलाव करके फिल्म में कॉमेडी का तडक़ा बढ़ाने का फैसला किया गया है। महामारी के बाद सिनेमाघरों में फिल्मों की पस्त हालत को देखकर यह फैसला लिया गया है। निर्माताओं को लगता है कि दर्शकों को लुभाने के लिए कॉमेडी एक अच्छा जरिया है।
थैंक गॉड का निर्माण टी-सीरीज कर रही है। वहीं इस फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार कर रहे हैं। बता दें कि अजय देवगन इससे पहले इंद्र कुमार के साथ 2019 में रिलीज हुई फिल्म टोटल धमाल में भी काम कर चुके हैं। थैंक गॉड के जरिए ऐसा पहली बार होगा, जब अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा साथ नजर आएंगे। हालांकि, रकुल प्रीत के साथ अजय फिल्म दे दे प्यार दे में काम कर चुके हैं।

खास बात यह है कि अजय इस फिल्म में न सिर्फ अभिनय कर रहे हैं, बल्कि वह फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं। थैंक गॉड एक हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म होगी। इसमें यमलोक की कहानी दिखाई जाएगी और अजय इसमें यमदूत के किरदार में होंगे। वहीं सिद्धार्थ और रकुल फिल्म में प्रेमी जोड़े के रूप में नजर आएंगे। यह जोड़ी पहली बार पर्दे पर दिखाई देगी। ऐसे में दर्शकों के लिए इनकी केमिस्ट्री को देखना दिलचस्प होगा।
थैंक गॉड से श्रीलंकाई सिंगर योहानी अपना हिंदी डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में उनके चर्चित गाने मनिके मांगे हिते का हिंदी वर्जन सुनाई देगा। इसे योहानी अपनी आवाज देंगी। हिंदी संस्करण को तनिष्क ने कम्पोज किया है। पिछले साल योहानी का यह गाना इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हुआ था। इंद्र कुमार ने इसपर अपनी बात कही थी, योहानी के गाने को जबरदस्त सफलता मिली है। पूरी टीम इसे लेकर बहुत उत्साहित है।
अजय की आने वाली फिल्मों में सिंघम 3 की चर्चा है। हाल ही में उन्होंने तब्बू के साथ फिल्म भोला की शूटिंग खत्म की है। वह मैदान में भी नजर आएंगे। सिद्धार्थ मल्होत्रा आने रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मंच का हुआ अधिवेशन
Next: राशिफल 05 सितम्बर

Related Post

rns featured image new
  • बॉलीवुड
  • राष्ट्रीय

फिल्म निर्माता सुभाष घई की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 08/12/2024 0
rns featured image new
  • बॉलीवुड

अक्षय और टाइगर ने दिया फैंस को तोहफा, 26 मार्च को रिलीज होगी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर

RNS INDIA NEWS 24/03/2024 0
rns featured image new
  • मनोरंजन

रितेश देशमुख की वेड बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म

RNS INDIA NEWS 17/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.