Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • आप ने भर्ती घोटाले पर राज्य सरकार का पुतला फूंका
  • नैनीताल

आप ने भर्ती घोटाले पर राज्य सरकार का पुतला फूंका

RNS INDIA NEWS 03/09/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। आम आदमी पार्टी की यूथ विंग ने भर्ती घोटाले के विरोध में शनिवार को राज्य सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने भर्ती घोटाले की सीबीआई से जांच कराने की भी मांग की।
शनिवार को आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के जिलाध्यक्ष हर्ष सिरोही के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जेल रोड चौराहे के पास राज्य सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि जीरो टॉलरेंस की बात कहने वाली डबल इंजन सरकार में एक के बाद एक भर्ती घोटाला सामने आ रहा है। उन्होंने भाजपा-कांग्रेस पर युवाओं के भविष्य से खेलने का आरोप लगाया। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर ने कहा कि भर्ती घोटाले ने युवाओं के भविष्य को अंधकार में डुबो दिया है। भविष्य अंधकार में देख रहे युवाओं में जबर्दस्त रोष है। कार्यकर्ताओं ने घोटाले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए जिम्मेदार हर व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माया दुबे, दीपचंद पांडे, ममता मेहता, नाजिम हुसैन, शाहनवाज, मो.फैयाज, मो. शहजाद, पंकज कुमार, वीरेंद्र कुमार, दीप आर्या, मो एतशाम, सौरभ, सुमित, आकाश, मनोज, पवन, गिरीश, हरीश, सचिन, मनीष आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप
Next: गणेश महोत्सव आयोजकों को धमकी देने पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.