Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 25 हजार में फिंगरप्रिंट सर्जरी कर कई लोगों को भेजा कुवैत, ऐसे बदलते थे उंगलियों के निशान
  • आंध्र प्रदेश
  • राष्ट्रीय

25 हजार में फिंगरप्रिंट सर्जरी कर कई लोगों को भेजा कुवैत, ऐसे बदलते थे उंगलियों के निशान

RNS INDIA NEWS 02/09/2022
fingerprint

हैदराबाद (आरएनएस)।  फिंगरप्रिंट यानी उंगलियों के निशान किसी भी इंसान की सबसे यूनीक पहचान होते हैं। आधार कार्ड से लेकर ऑफिस की पंचिंग मशीन तक, हर जगह आपकी पहचान आपके फिंगरप्रिंट से होती है। यहां तक कि उंगलियों के निशान को दोषियों को पकडऩे या किसी अपराध को सुलझाने का आसान तरीका माना जाता है, लेकिन अब इसमें भी सेंध लग चुकी है। तेलंगाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो विदेश में नौकरी दिलाने के लिए लोगों की फिंगरप्रिंट सर्जरी कराता था। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी लोगों की अवैध फिंगरप्रिंट सर्जरी करवाकर उन्हें नौकरी के लिए कुवैत भेजते थे। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने राजस्थान के साथ-साथ केरल में भी फिंगरप्रिंट पैटर्न बदलने के लिए कम से कम 11 ऐसी सर्जरी की हैं। वे हर सर्जरी के लिए लोगों से 25,000 रुपये लेते थे।  पुलिस ने बताया कि कुवैत में फिर से प्रवेश करने के लिए सर्जरी कराने वाले दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने कहा कि सर्जरी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मेडिकल किट और अन्य सबूत जब्त कर लिए गए हैं। सोमवार को, मलकाजगिरी जोन से एक स्पेशल ऑपरेशन टीम ने घाटकेसर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान चलाया और गज्जालकोंडुगरी नागा मुनेश्वर रेड्डी, सागबाला वेंकट रमना, बोविला शिव शंकर रेड्डी और रेंडला राम कृष्ण रेड्डी के रूप में पहचाने गए चार लोगों को पकड़ा।
वे कडप्पा (आंध्र प्रदेश) से आए थे और हैदराबाद के एक होटल में ठहरे हुए थे। आरोपियों की घाटकेसर में और लोगों की ऐसी ही सर्जरी करने की तैयारी थी। पुलिस के अनुसार, गजलकोंडुगरी नागा मुनेश्वर रेड्डी वाईएसआर कडपा जिले के कृष्णा डायग्नोस्टिक्स में 36 वर्षीय रेडियोलॉजिस्ट और एक्स-रे तकनीशियन है। 39 वर्षीय सागबाला वेंकट रमना तिरुपति के डीबीआर अस्पताल में एनेस्थीसिया टेक्नीशियन है। 25 वर्षीय बोविला शिव शंकर रेड्डी और 38 वर्षीय रेंडला रामा कृष्ण रेड्डी कुवैत में कामगार के रूप में काम करते थे।
फिंगरप्रिंट सर्जरी ने उन लोगों की मदद की दो आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के बाद कुवैत से निकाल दिए गए थे। सर्जरी करने के लिए, गजलकोंडुगरी और सागबाला ने लोगों की उंगलियों की ऊपरी परत को काटा और टिश्यू (ऊतक) के एक हिस्से को हटा दिया और फिर इसमें टांके लगाए। एक या दो महीने में, घाव ठीक होने के बाद करीब एक साल में उनका फिंगरप्रिंट पैटर्न भी बदल जाता था। पुलिस ने कहा कि जिन लोगों ने सर्जरी करवाई है, वे फिर आधार कार्ड से अपनी उंगलियों के निशान अपडेट करवाते थे और नए पते के साथ कुवैत के लिए नया वीजा अप्लाई करते थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टुकटुक चालकों का प्रदर्शन, ऑटो व मैजिक चालकों पर उत्पीड़न का आरोप
Next: महिला से रेप और हत्या, 3 घंटे में पकड़ा गया आरोपी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.