Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • झारखंड
  • अभी इस्तीफा नहीं देंगे सीएम सोरेन, बोले- राजभवन ने की सरकार गिराने की कोशिश
  • झारखंड

अभी इस्तीफा नहीं देंगे सीएम सोरेन, बोले- राजभवन ने की सरकार गिराने की कोशिश

RNS INDIA NEWS 01/09/2022
rns featured image new

रांची (आरएनएस)।  झारखंड में सियासी उठापटक के बीच बड़ी जानकारी सामने आई है। सीएम हेमंत सोरेन विधायक पद से इस्तीफा नहीं देंगे। यह जानकारी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की की तरफ से जानकारी दी गई है। आज यूपीए गठबंधन का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचा था। इस डेलिगेशन में राज्यसभा सांसद महुआ मांझी, सांसद धीरज साहू, सांसद विजय हांसदा, सांसद गीता कोड़ा, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की समेत अन्य लोग मौजूद हैं। यूपीए प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। वहीं रांची के प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इसी कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए बुधवार देर रात 9.30 बजे प्राइवेट चार्टर्ड विमान से रायपुर गए पांच मंत्रियों को राजधानी रांची बुलाया गया था।
आज की कैबिनेट की बैठक कई मायनों में अहम है। आज झारखंड के नए राजनीतिक भविष्य की पटकथा इसी कैबिनेट में लिखी जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट की बैठक के दौरान झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र बुलाने पर चर्चा हुई। कहा जा रहा था कि बैठक के बाद राजभवन जाकर राज्यपाल रमेश बैस के समक्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपना इस्तीफा सौंपेंगे और नए सिरे से सरकार गठन का दावा पेश करेंगे। इसे लेकर राजभवन से समय भी मांगा गया है। हालांकि फिलहाल राजभवन के तरफ से समय नहीं दिया गया है। अब स्थिति इलके उलट हो गई है।

विधानसभा में यूपीए के कुल 49 विधायक
झारखंड में सत्ताधारी गठबंधन के पास 81 सदस्यीय विधानसभा में कुल 49 विधायक अपने हैं और उन्हें कुछ अन्य विधायकों का भी सरकार चलाने के लिए समर्थन प्राप्त है। राज्य विधानसभा में झामुमो के 30, कांग्रेस के 18 और राजद के एक विधायक हैं। इसके विपरीत मुख्य विपक्षी भाजपा के कुल 26 विधायक हैं और उसके सहयोगी आज्सू के दो विधायक हैं और उन्हें सदन में दो अन्य विधायकों को समर्थन प्राप्त है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सफदरजंग अस्पताल में एमबीबीएस छात्रा ने की आत्महत्या
Next: पिता की पांचवीं शादी को रोकने उसके बच्चे पहुंचे विवाह स्थल पर

Related Post

rns featured image new
  • झारखंड

हिमंता बिस्वा सरमा ने की चंपई सोरेन से मुलाकात, असम आने का दिया निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 31/08/2024 0
rns featured image new
  • झारखंड
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

6 साल की बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बरी, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई थी फांसी की सजा

RNS INDIA NEWS 03/07/2024 0
rns featured image new
  • झारखंड
  • राष्ट्रीय

हाईकोर्ट से हेमंत सोरेन को झटका, बजट सत्र में भाग लेने की नहीं मिली अनुमति

RNS INDIA NEWS 28/02/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • यातायात नियमों के पालन से ही सड़कें होंगी सुरक्षित
  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृतिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
  • रानीखेत में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.