Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • भीषण बाढ़ के बाद अब पाकिस्तान में बड़ी बीमारियों का खतरा
  • अंतरराष्ट्रीय

भीषण बाढ़ के बाद अब पाकिस्तान में बड़ी बीमारियों का खतरा

RNS INDIA NEWS 02/09/2022
rns featured image new

इस्लामाबाद।  भीषण बाढ़ की विभीषिका के बाद अब पाकिस्तान में बड़ी बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है।
पाकिस्तान के स्वास्थ्य अधिकारियों ने देश में बड़े पैमाने पर बीमारियों के फैलने की चेतावनी जारी है। बाढ़ के कारण एक हजार से अधिक लोग मारे गये हैं और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं। महीनों की भारी बारिश के बाद दस्त और मलेरिया के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। इसकी मुख्य वजह बाढ़ में फंसे हुए लोगों को साफ पानी नहीं मिल पाना है।
पाकिस्तान में जून से अब तक लगभग 1,200 लोगों की मौत के बाद अधिकारियों को अब जलजनित बीमारियों के फैलने का डर सता रहा है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार पाकिस्तान में बाढ़ के कारण 880 से अधिक क्लीनिक क्षतिग्रस्त हो गए हैं और डब्ल्यूएचओ की ओर से दक्षिण एशियाई देश पाकिस्तान में आपातकालीन स्वास्थ्य राहत प्रयासों के लिए एक करोड़ अमेरिकी डॉलर की राशि आवंटित की गयी है।
डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्येयियस ने बुधवार को कहा कि एजेंसी ने बाढ़ को उच्चतम स्तर की आपात स्थिति के रूप में वर्गीकृत किया है। उन्होंने कहा कि जलजनित बीमारियों के खतरे का मतलब स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच, बीमारी की निगरानी और नियंत्रण एक प्रमुख प्राथमिकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को 2.9 अरब डॉलर का कर्ज देगा आईएमएफ
Next: यूरोपीय संघ ने रूसी नागरिकों के लिए वीजा व्यवस्था को सख्त किया

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.