Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दस वर्षीय किशोर आसन नदी में डूबकर लापता
  • देहरादून

दस वर्षीय किशोर आसन नदी में डूबकर लापता

RNS INDIA NEWS 01/09/2022
rns featured image new

विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिपरपुर निवासी एक दस वर्षीय किशोर आसन नदी में डूबकर लापता हो गया। किशोर पशुओं को लेने के लिए नदी पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गया। सहसपुर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम देर रात तक किशोर को नदी में तलाशा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। दोपहर बाद करीब चार बजे अपने दादा के साथ पशुओं को चुगाने के लिए दस वर्षीय बासू पुत्र राजकुमार निवासी तिपरपुर आसन नदी क्षेत्र में गया था। तभी कुछ पशु नदी के पार चले गये। बच्चा एक अपने साथी के साथ नदी को पार कर पशुओं को लेने जा रहा था। नदी पार करने के दौरान बासू अचानक नदी की मुख्य धारा के तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में बहने लगा। इस दौरान दूसरा किशोर किसी तरह बच निकला। लेकिन बासू नदी के तेज बहाव में बहता चला गया। जहां वह कुछ दूर तक बहने के बाद नदी की तेज धारा में लापता हो गया। इस दौरान बासू के दादा की नजर जब बहते हुए बासू पर पड़ी तो वह मदद के लिए चीख पुकार करते रह गये। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष नरेश राठौर और सभावाला चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह मय फोर्स रेस्क्यू का सामान लेकर मौके पर पहुंचे। देर रात तक पुलिस और एसडीआरएफ की टीम किशोर को नदी में तलाशती रही। लेकिन बासू का कोई पता नहीं चल पाया। थानाध्यक्ष सहसपुर नरेश राठौर ने बताया कि शुक्रवार को भी तलाशी अभियान जारी रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाईड्रो इलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन कर्मियों ने किया ऊर्जा निगम प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन
Next: नाराज दाई संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.