Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • प्रदेश के 79 आईटीआई में पहले चरण की काउंसलिंग के बाद की 53 फीसद सीटें आवंटित
  • उत्तराखंड

प्रदेश के 79 आईटीआई में पहले चरण की काउंसलिंग के बाद की 53 फीसद सीटें आवंटित

RNS INDIA NEWS 26/09/2020
rns featured image new

29 सितंबर के बाद शुरू हो सकती है शेष 3709 सीटों को भरने की प्रक्रिया
हल्द्वानी। उत्तराखंड के 79 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले चरण की काउंसलिंग के बाद 8044 के सापेक्ष 4335 (53 फीसद) सीटें युवाओं को आवंटित कर दी गई है। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार अन्य शैक्षणिक संस्थानों की तर्ज पर आइटीआइ में प्रवेश के लिए भी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस अवधि में 11479 युवाओं ने एनसीवीटी (नेशनल काउंसलिंग फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग) के तहत संचालित 32 ट्रेडों में दाखिले के लिए आवेदन किया था। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले यह आंकड़ा करीब साढ़े पांच हजार कम था। 2019 में प्रवेश परीक्षा की बाध्यता समाप्त होने के बाद करीब 17000 युवाओं ने आवेदन किया था। सत्र पिछडऩे के कारण ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद 25 सितंबर को 4335 सीटों पर युवाओं को दाखिला दे दिया गया है। शेष 3709 सीटों को भरने की प्रक्रिया 29 सितंबर के बाद शुरू हो सकती है।
आरक्षित सीटों पर भी कम आवेदन
हल्द्वानी स्थित प्रशिक्षण निदेशालय से मिली जानकारी के अनुसार सामान्य श्रेणी की 4204, अनुसूचित जाति की 1499, ओबीसी की 1104, ईडब्ल्यूएस की 780 और अनुसूचित जनजाति की 325 सीटों पर प्रवेश दिए जाने हैं। लेकिन ईडब्ल्यूएस में महज 79 और महिला सीटों पर 400 ही आवेदन आ सके हैं।
पहले चरण की काउंसलिंग के बाद 8044 में से 4335 सीटों पर दाखिला दे दिया गया है। शेष सीटों पर जल्द ही दाखिले शुरू किए जाएंगे। -जेएम नेगी, उप निदेशक, प्रशिक्षण निदेशालय

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्मार्ट सिटी पोर्टल में नहीं किया जा रहा सरकार के नये आदेशों को अपडेट
Next: कोरोना जांच पर सवाल: 111 कोरोना पॉजिटिव 24 घंटे में ही हो गए निगेटिव

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
748514315_1511053496863326_3861189146975503688_n_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 15.42.46_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.