Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • अग्निशमन उपकरण व्यवस्थित नहीं मिलने पर कंपनी पर केस
  • ऊधम सिंह नगर

अग्निशमन उपकरण व्यवस्थित नहीं मिलने पर कंपनी पर केस

RNS INDIA NEWS 01/09/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। सिडकल की एक कंपनी में लगी आग को बुझाने के दौरान अग्निशमन विभाग को कंपनी में लगे अग्निशमन उपकरणों में खामियां मिली। जिस पर अग्निशमन विभाग ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ पंतनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सिडकुल पंतनगर फायर स्टेश्न के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी केदार सिंह पांगती द्वारा पंतनगर थाना पुलिस को सौंपी तहरीर के अनुसार 30 अगस्त को सिडकुल के प्लॉट नंबर 07 स्थित मै. मैक्समेड लाइफ साईंसेज प्रा. लिमिटेड कंपनी में आग लगने की सूचना फायर स्टेशन को मिली। सूचना पर दमकल का एक वाहन मौके पर भेजा गया। वाहन ने मोटर फायर इंजन से आग बुझाने का काम शुरू किया गया। मोटर फायर इंजन में पानी समाप्त होने पर दकमल कर्मियों द्वारा कंपनी में लगे हाईड्रेंट से पानी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन हाईड्रेंट नहीं चला। दमकल कर्मियों ने पास ही स्थित दूसरी कंपनी से मदद लेकर आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद दमकल विभाग ने निरीक्षण किया तो पाया कि कंपनी में डीजल पंप नहीं था। और इलेक्ट्रिक पंप को भी जेनरेटर से नहीं जोड़ा गया था। आगजनी की घटना के दौरान कंपनी में पंप ऑपरेटर भी नहीं था। इन सारी खामियों को कंपनी प्रबंधन की लापरवाही माना जाता है। जिससे कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों और श्रमिकों के जीवन को संकट पैदा हो सकता है। पंतनगर थाना पुलिस ने बताया कि प्रभारी अग्निशमन अधिकारी केदार सिंह पांगती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगोलीहाट नगर पालिका के चार सभासदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
Next: विधायक बेहड़ ने जाना गैस रिसाव के पीड़ितों और सड़क हादसे के घायलों का हाल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.