Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • मनोरंजन
  • विक्रम हिट होते ही पटरी पर लौटी कमल हासन की इंडियन 2, मेकर्स ने जारी किया नया पोस्टर
  • मनोरंजन

विक्रम हिट होते ही पटरी पर लौटी कमल हासन की इंडियन 2, मेकर्स ने जारी किया नया पोस्टर

RNS INDIA NEWS 01/09/2022
rns featured image new

कॉलीवुड सुपरस्टार कमल हासन हाल ही में मास्टर फेम निर्देशक लोकेश कनगराज की फिल्म विक्रम में नजर आए। इस फिल्म ने तमिल बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की। जिसके बाद फिल्म विक्रम ने बॉक्स ऑफिस पर कई कीर्तिमान स्थापित किए थे। इस फिल्म के सुपरहिट होते ही सुपरस्टार कमल हासन अब अपनी अगली फिल्म में बिजी हो चुके हैं। उनकी फिल्म इंडियन 2 काफी लंबे वक्त से अटकी हुई थी। अब दोबारा से इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई है। जिसका मेगा ऐलान मेकर्स ने कमल हासन की अपकमिंग फिल्म इंडियन 2 के नए पोस्टर से कर दिया है। जारी हुए नए पोस्टर में एक बार फिर सुपरस्टार कमल हासन पहचान में नहीं आ रहे हैं। उनका लुक काफी अलग नजर आ रहा है।

इस फिल्म का सबसे ज्यादा बज इस बात को लेकर है कि इस फिल्म को निर्देशक शंकर बना रहे हैं। निर्देशक शंकर एक से एक धांसू फिल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर चुके हैं। 29 साल के फिल्मी करियर में निर्देशक शंकर ने एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है। साथ ही फिल्म मेकर आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्में बनाते हैं। उनकी फिल्मों के दिलचस्प टॉपिक्स की वजह से ही उनकी फिल्मों को लेकर दर्शक उत्सुक रहते हैं। ये फिल्म निर्देशक शंकर और कमल हासन स्टारर फिल्म इंडियन का सीक्वल है। जो 26 साल पहले रिलीज हुई थी। ऐसे में ये फिल्म कई वजहों से दर्शकों का ध्यान खींच रही है।
बता दें कि कमल हासन स्टारर अपनी इस फिल्म के लिए निर्देशक शंकर एक मोटी रकम मेकिंग में लगाने वाले हैं। जिसके लिए लायका प्रोडक्शन ने करीब 200 करोड़ रुपये का बजट रखा है। सुनने में आया है कि फिल्म के महज एक एक्शन सीक्वेंस पर ही 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लीक हुआ प्रभास की आदिपुरुष का पहला टीजर !!
Next: कठपुतली से ओटीटी पर डेब्यू कर रही हैं सरगुन मेहता

Related Post

rns featured image new
  • मनोरंजन

रितेश देशमुख की वेड बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म

RNS INDIA NEWS 17/01/2023 0
rns featured image new
  • मनोरंजन

प्रभास की सालार केजीएफ फ्रेंचाइजी से होगी बड़ी, मेकर्स ने किया दावा

RNS INDIA NEWS 01/01/2023 0
cirkus
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन

रणवीर सिंह की सर्कस रिलीज के दिन हुई ऑनलाइन लीक, एचडी प्रिंट में उपलब्ध

RNS INDIA NEWS 24/12/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.