Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • काशीपुर में मां और बेटी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर में मां और बेटी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

RNS INDIA NEWS 01/09/2022
Screenshot_20220901-133808_Jagran-750x430

काशीपुर। उधम सिंह नगर के मोहल्ला अली खां में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया। यहां एक सिरफिरे ने मां और बेटी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और उसके बाद हत्यारे ने खुद बांसफोड़ान कोतवाली पहुंचकर सरेंडर भी कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं, मृतका बेटी का नाम शीबा (22 वर्ष) और मां का नाम शबाना (45 वर्ष) है। शबाना के पति और बेटा खाड़ी देश में काम करते हैं। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। यह घटना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अली खां इमली चौक के पास की है। आरोपी का नाम सलमान बताया जा रहा है, जो मोहल्ला अली खां का ही रहने वाला है। जब आरोपी सरेंडर करने पहुंचा तो खून से सना हुआ था। जिसे देख पुलिस भी हैरान रह गई।

आरोपी सलमान ने पुलिस को बताया कि शीबा से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन शीबा ने उसको धोखा दिया जिसके बाद से ही दोनों के बीच कुछ दिनों से अनबन चल रही थी। इसी बात से गुस्से में आकर सलमान गुरुवार सुबह शीबा के घर के सामने पहुंचा और घर के बाहर सड़क पर ही शीबा का गला रेत दिया। उसके बाद उसी खून से सना हथियार को लेकर घर में घुसा और उसकी मां को भी मार डाला। फिर वो खून से लथपथ हालत में ही बांसफोड़ान चौकी पहुंचा और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से कहा कि उसने मां और बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी है।

पुलिस कर्मियों ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस की एक टीम दल बल के साथ मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्यटन मंत्री को बताई चकराता क्षेत्र की समस्याएं
Next: आपदा से बचाव की दी जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.