Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • यूकेडी युवा नेता की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी रही जारी
  • रुद्रप्रयाग

यूकेडी युवा नेता की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी रही जारी

RNS INDIA NEWS 01/09/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। प्रदेश में भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को उत्तराखंड क्रांति दल के युवा नेता मोहित डिमरी की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। जिलाधिकारी कार्यालय में भूख हड़ताल पर बैठे डिमरी के स्वास्थ्य में अब कमजोरी आने लगी है। वहीं, तीसरे दिन डाक्टरों की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। कलक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर बैठे अनशनकारी मोहित डिमरी ने कहा कि सरकार बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। एसटीएफ की जांच में घोटाले में लिप्त सफेदपोश अभी भी पकड़ से बाहर हैं। उन्होंने धामी सरकार से मांग की है कि घोटालों की जांच सीबीआई को सौंपी जाए। नेताओं के रिश्तेदारों को ही नौकरियां मिल रही हैं। युवा धक्के खाने के लिए मजबूर है। उन्होंने कहा कि वह अंतिम सांस तक बेरोजगारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। उक्रांद के जिलाध्यक्ष बलबीर चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष बुद्धिबल्लभ ममगाईं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगत चौहान, जिला महामंत्री राय सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश भर में रिक्त चल रहे 60 हजार पदों को भरा जाय। साथ ही आउटसोर्सिंग और बैकडोर की व्यवस्था को खत्म किया जाय। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने बेहतर भविष्य के लिए लड़ाई लड़नी चाहिए। आज युवा नहीं लड़ा तो भविष्य में कोई उम्मीद नहीं है कि प्रदेश में परीक्षाएं पारदर्शी होंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आपदा से बचाव की दी जानकारी
Next: देवप्रयाग में झूला पुल के पुनर्निर्माण को लेकर प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.