Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अमेरिका में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 21 युवाओं से 18 लाख 90हजार रुपये की ठगी
  • देहरादून

अमेरिका में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 21 युवाओं से 18 लाख 90हजार रुपये की ठगी

RNS INDIA NEWS 26/09/2020
rns featured image new

देहरादून। लॉकडाउन में अमेरिका में नौकरी दिलाने का झांसा देकर शेयर ब्रोकर ने 21 युवाओं से 18 लाख नब्बे हजार रुपये ठग लिए। आरोपी फ्लैट पर ताला लगाकर फरार हो गया। पीडि़त युवकों ने डीआईजी अरुण मोहन जोशी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार को प्रवेज खान निवासी अजबपुर कलां समेत देवांशु बोस, अनुभव पंत, अंकित रावत, सुजोय बोस, राजेंद्र कार्की आदि युवकों ने डीआईजी अरुण मोहन जोशी से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र दिया। प्रवेज ने कहा कि दोस्त के माध्यम से जुलाई में उनकी मुलकात प्रकाश नगर चकराता रोड निवासी एक शेयर ब्रोकर से हुई थी। वह मूल रूप से गाजियाबाद (यूपी) का रहने वाला है। शेयर ब्रोकर ने युवाओं को अमेरिका में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और प्रति महीने की तनख्वाह 1.80 लाख रुपये बताई। इसके बदले शेयर ब्रोकर ने प्रति व्यक्ति नब्बे हजार रुपये खर्च बताया। इस झांसे में आकर करीब 21 युवाओं ने रुपये शेयर ब्रोकर को दे दिए। प्रवेज ने बताया कि 20 सितंबर को विदेश जाने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट आ जाएंगे। 21 सितंबर को आरोपी ने उन्हें घर बुलाया था। घर पहुंचने पर वहां ताला लगा मिला। इसके बाद आरोपी का फोन बंद हो गया। बताया कि इस संबंध में 22 सितंबर को कैंट कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। डीआईजी ने कैंट पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधायक पूरन सिंह फर्त्याल को अनुशासनहीनता में नोटिस जारी
Next: वन निगम के दो अधिकारियों के खिलाफ जांच के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.