Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पेपर लीक मामला: केंद्रपाल का गुर्गा गोवा से गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पेपर लीक मामला: केंद्रपाल का गुर्गा गोवा से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 31/08/2022
default featured image

देहरादून। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ को एक और सफलता मिली है। एसटीएफ ने इस मामले के मुख्य आरोपी केंद्रपाल के गुर्गे फिरोज हैदर को गोवा से गिरफ्तार किया। केंद्रपाल के सरेंडर के बाद से ही वह गोवा में छिपा हुआ था। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि आरोपी हैदर लखनऊ के सीतापुर का रहने वाला है। वह केंद्रपाल से पेपर लेकर अपने कुछ साथियों के साथ हल्द्वानी आया था। जहां उसने नकल माफिया शशिकांत को पेपर दिया था। उसके धामपुर जाने और वहां केंद्रपाल से बातचीत की पुष्टि होने के बाद उसकी तलश की जा रही थी। उसके नार्थ गोवा के पणजी में छिपे होने की सूचना मिली। जिसके बाद एसटीएफ की एक टीम गोवा भेजी गई। जहां फिरोज को गिरफ्तार किया गया। इसका काम पेपर लेकर एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाना था। उससे पूछताछ में कई ऐसे लोगों का पता चला है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में एसटीएफ अब तक 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

गोवा में कर रहा था मौज
आरोपी हैदर पिछले कई दिन से गोवा में छिपा था। पेपर इधर से उधर करवाने की एवज में मिली मोटी रकम से वह गोवा में मौज कर रहा था। पूछताछ में पता चला है कि उसे छिपने के लिए यूपी से बाहर जाना था तो उसने गोवा चुना। क्योंकि उसे गोवा काफी पसंद था और वह घूमने फिरने का शौकीन भी था। जिस वजह से वह गोवा गया। वहां वह काफी मजे से रह रहा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गैस रिसाव कांड का आरोपी कबाड़ी गिरफ्तार
Next: सीएम धामी ने किया टनकपुर में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का उद्घाटन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.