Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लेफ्टिनेंट जनरल वीके मिश्रा बने आईएमए के नए कमांडेंट
  • देहरादून

लेफ्टिनेंट जनरल वीके मिश्रा बने आईएमए के नए कमांडेंट

RNS INDIA NEWS 31/08/2022
rns featured image new

देहरादून। सेना में 40 साल की सेवा के बाद लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह बुधवार को रिटायर हो गए। वे दून में भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के कमांडेंट की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल वीके मिश्रा को अकादमी की कमान सौंपी। ले। जनरल मिश्रा प्रतिष्ठित आईएमए के 51वें कमांडेंट होंगे। ले। जनरल हरिंदर सिंह अकादमी में तीन साल कमांडेंट रहे। उन्हें बुधवार को अकादमी से विदाई दी गई। ले। जनरल हरिंदर सिंह ने अकादमी के वार मेमोरियल पहुंचकर शहीद सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वरिष्ठ अधिकारियों, प्रशिक्षकों, जवानों, कैडेटों और सिविलियन स्टाफ का उन्होंने आभार जताया। लेफ्टिनेंट जनरल ने आईएमए से ही सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया था। वे 9 मराठा लाइट इंफ्रेंट्री में कमीशंड हुए थे। अपने सैन्य करियर में वे सेना के कई अहम पदों पर तैनात रहे। सराहनीय सेवा के लिए उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम सेवा मेडल आदि पदक भी मिले। ले। जनरल हरिंदर सिंह के आईएमए में समादेशक पर तैनात रहने के दौरान देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी 11 दिसंबर 2021 को आईएमए में हुई पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधानसभा में हुई बैकडोर भर्तियों पर राज्य आंदोलनकारियों ने किया विधानसभा कूच
Next: महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमों का विरोध

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.