Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून में पांच का मर्डर: पुजारी ने मां, पत्नी और तीन बेटियों का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून में पांच का मर्डर: पुजारी ने मां, पत्नी और तीन बेटियों का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 29/08/2022
default featured image

देहरादून। देहरादून जिले के नागाघेर रानीपोखरी में एक पुजारी ने अपने परिवार के पांच सदस्यों की गला रेतकर निर्मम हत्या की दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महेश कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी इलाहाबाद रोड थाना अतहरा, जिला बांदा, उत्तर प्रदेश  ने अपनी मां, पत्नी तथा तीन पुत्रियों की गला रेत कर हत्या की गई है। देहरादून में सोमवार सुबह एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। हत्यारे ने अपने पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद जो देखा उससे पुलिस भी सन्न रह गई। कमरे से लेकर किचन तक खून ही खून था। पांच लाशों को देख लोग सिहर उठे। आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। हत्यारोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश के बांदा जिला निवासी महेश तिवारी के रूप में हुई है।


आरोपी देहरादून के रानीपोखरी में शांति नगर इलाके में रहता था। सोमवार सुबह पुलिस को एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या की सूचना मिली। आनन-फानन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाने के साथ ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने हत्या करने की बात कबूल की है। हालांकि अभी तक यह बात सामने नहीं आई है कि उसने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया। उधर, एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है की आरोपी मूल रूप से बांदा उत्तर प्रदेश का निवासी है। हत्या की वजह क्या रही होगी ये आरोपी से जानकारी बयान के आधार पर ली जाएगी। मृतकों में तीन बेटियां, माता और आरोपी की पत्नी शामिल है।

सभी का कत्ल चाकू से किया
हत्यारे ने वारदात को चाकू से अंजाम दिया है। उसने माता-पत्नी और बेटियों पर चाकू से अनगिनत वार किए। पूरे घर में फैला खून आरोपी की बर्बरता को बयां कर रहा था। लेकिन एक बात किसी के गले से नहीं उतर रही है कि आरोपी ने अकेले इतनी बर्बरता के साथ पांच लोगों को कैसे मौत के घाट उतारा। इसको लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि पुलिस के हाथ अहम साक्ष्य लगे हैं। कई बिंदुओं पर पुलिस जांच व पूछताछ कर रही है।

नागा घेर में रह रहा था आरोपी
आरोपी महेश तिवारी कई वर्षों से नागा घेर में रह रहा था। यहां के प्रधान सुधीर रतूड़ी ने बताया कि आरोपी पूजा-पाठ करता था। वह शांत ही रहता था। उसने इस खौफनाक वारदात को कैसे अंजाम दिया होगा ये सोचकर सभी हैरान हैं।

मृतकों की पहचान
बीतन देवी उम्र 75 वर्ष- आरोपी की मां
नीतू देवी उम्र 36 वर्ष- आरोपी की पत्नी
अपर्णा उम्र 13 वर्ष- पुत्री
अन्नपूर्णा उम्र 9 वर्ष पुत्री
स्वर्णा उर्फ गुल्लो उम्र 11 वर्ष पुत्री

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 29 अगस्त
Next: जिम स्टैमिना बढ़ाने के लिए वर्कआउट से पहले लें ये 8 फूड्स, शरीर को मिलेगी एनर्जी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.