
देहरादून। महानगर में भाजपाइयों ने पीएम मोदी की मन की बात उत्साह के साथ सुनी। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप मन की बात टीवी पर सुनी। कुछ जगह भाजपाइयों ने एलईडी स्क्रीन लगाकर मन की बात सुनी। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पीएम मोदी ने जल संचय, जीवन संचय को लेकर बात कही है। कहा कि महीने में एक बार मन की बात कार्यक्रम को जरूर सुने, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी के बोले हुए शब्द हमें दिशा देने का काम करते हैं और हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इस मौके पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, डॉ.देवेंद्र भसीन, जिला अध्यक्ष ऊधम सिंह नगर विवेक सक्सेना, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, मंसूर खान, राजेश राजोरिया, पूर्व पार्षद मंजीत रावत, युवा मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष समीर डोबाल मौजूद रहे। कैंट विधानसभा के इंद्रानगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पंडितवाड़ी में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल की मौजदूगी में कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी। इस मौके पर विधायक सविता कपूर, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, विनोद सुयाल, रतन सिंह चौहान, विजेंद्र थपलियाल, संतोष कोठियाल मौजूद रहे। इधर, भाजपा अंबेडकर नगर मंडल में प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार, उपाध्यक्ष मुकेश कोहली, सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में भाजपाइयों ने मन की बात सुनी।

